फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LOVE STORY: फुटबॉल मैच से शुरू हुई थी डेविड बेकहम और विक्टोरिया की प्रेम कहानी

Fri, 05 Jul 2019 12:45 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 05 Jul 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Victoria and David Beckham Beckham love story
डेविड और विक्टोरिया बेकहम - फोटो : इंस्टाग्राम

डेविड बेकहम और विक्टोरिया एडम्स की प्रेम कहानी भी अनोखी है। डेविड और विक्टोरिया की मुलाकात एक चैरिटी फुटबॉल मैच के दौरान हुई और इसके बाद वे दोनों रिलेशनशिप में आ गए। यह 1997 की बात है। पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों नियमित मिलने लगे और एक-दूसरे को ज्यादा से ज्यादा वक्त देने लगे। दो साल बाद 4 जुलाई 1999 को डेविड और विक्टोरिया विवाह बंधन में बध गए। आइए जानते हैं प्रसिद्ध फुटबॉलर डेविड और फैशन डिजाइनर और सिंगर विक्टोरिया के रिलेशनशिप की सफल कहानी...  

Victoria and David Beckham Beckham love story
डेविड और विक्टोरिया बेकहम - फोटो : इंस्टाग्राम

डेविड और विक्टोरिया की शादी को 20 साल हो गए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के 20 साल होने की खुशी साझा की है। यह ऐसी जोड़ी है जो सबसे सफल रिलेशनशिप में गिनी जाती है। डेविड ने अपनी खुशी साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है कि इन 20 सालों में देखों हमने क्या रचा? उन्होंने अपनी पत्नी को तस्वीर टैग करते हुए लिखा- मैं तुमसे प्यार करता हूं।  

Victoria and David Beckham Beckham love story
डेविड और विक्टोरिया बेकहम - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, इस अरबपति जोड़े की प्रेम कहानी फुटबॉल के मैदान से शुरू हुई। तीन महीने तक दोनों ने एक-दूसरे को जानने के लिए जमकर डेट की और एक-दूसरे को भरपूर वक्त दिया। डेविड बेकहम ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को बताया कि हमनें पहली किस, एक रेस्टोरेंट के कार पार्किंग में की थी। हाल ही में एक ऑस्ट्रेलियन टीवी शो 'द संडे प्रोजेक्ट' में डेविड ने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बातचीत की और अपने डेटिंग के दिनों को याद किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Victoria and David Beckham Beckham love story
डेविड और विक्टोरिया बेकहम - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में आने के बाद जिस तरह हमने शादी की वह थोड़ा मुश्किल था लेकिन यह सब विक्टोरिया की वजह से संभव हुआ। डेविड और विक्टोरिया ने 20 साल पहले 15वीं शताब्दी के एक कैस्टल में शादी रचाई। यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में शुमार थी। 2018 में विक्टोरिया ने वोग पत्रिका से बातचीत करते हुए रिलेशनशिप में आने वाली दिक्कतों के बारे में कई बातें साझा की। उन्होंने कहा कि हर किसी के रिलेशनशिप में थोड़ी मुश्किलें आती हैं लेकिन समझदारी से इन्हें दूर किया जा सकता है। विक्टोरिया ने कहा कि हम दोनों ही पारिवारिक संबंधों की इज्जत करते हैं। यही हमारे सफल वैवाहिक जीवन की चाबी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed