फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parenting Tips: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कैसे करते हैं बच्चों की परवरिश, दिए पेरेंटिंग टिप्स

Sat, 07 Sep 2024 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 07 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

अनुष्का ने स्वीकार किया कि वह और विराट परफेक्ट अभिभावक नहीं। बच्चों की सेहत और डिसिप्लिन के लिए उन्हें सख्त रूटीन फॉलो करनी पड़ती है। आइए जानते है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैसे अपने बच्चों वामिका और अकाय की परवरिश करते हैं।

विज्ञापन
Virat Kohli and anushka sharma Parenting Tips To Keep Vamika And Akaay Healthy And Disciple
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma
Anushka Sharma Parenting Tips: बच्चों की परवरिश बहुत ही जिम्मेदारी का काम होता है, जिसे माता पिता बखूबी निभाना चाहते हैं। आम अभिभावक हों या सेलिब्रिटी माता पिता सभी अपने बच्चे के पालन पोषण में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते और उन्हें एक अच्छी परवरिश देना चाहते हैं। बच्चों को सेहतमंद रखने के साथ ही उन्हें अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित करना अभिभावकों का प्रयास होता है। 


यही प्रयास भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी व अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का भी है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दो बच्चे हैं, बेटी वमिका और बेटा अकाय। एक आयोजन में शामिल हुईं अनुष्का शर्मा ने पारिवारिक जीवन के बारे में खुलकर बात की। अनुष्का ने स्वीकार किया कि वह और विराट परफेक्ट अभिभावक नहीं। बच्चों की सेहत और डिसिप्लिन के लिए उन्हें सख्त रूटीन फॉलो करनी पड़ती है। आइए जानते है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैसे अपने बच्चों वामिका और अकाय की परवरिश करते हैं।

 

Virat Kohli and anushka sharma Parenting Tips To Keep Vamika And Akaay Healthy And Disciple
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma

अनुष्का ने बच्चों के लिए अपनाई सख्त रूटीन

अनुष्का शर्मा ने बताया कि परिवार के लिए वह एक सख्त रूटीन को फॉलो करती हैं। अक्सर विराट और अनुष्का को सफर करना होता है। बच्चे भी उनके साथ सफर पर जाते हैं। ट्रैवलिंग के कारण बच्चे भी काफी नए बदलाव महसूस करते हैं। हालांकि इन सब के बावजूद अनुष्का शर्मा अपने बच्चों को अनुशासन में रहना सिखाती हैं। इसके लिए वह बच्चों के समय के अनुसार एक रूटीन बनाकर रखती हैं, ताकि उनके दोनों बच्चे कंट्रोल में रहें।

हर अभिभावक को अपने बच्चे का एक रूटीन सेट करना चाहिए, ताकि बच्चों को पता हो कि कौन सा काम किस समय पर किया जाना चाहिए और समय के महत्व को समझना चाहिए।

Virat Kohli and anushka sharma Parenting Tips To Keep Vamika And Akaay Healthy And Disciple
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma

समय का महत्व सिखाएं

अनुष्का इस बात का ध्यान देती हैं कि वामिका और अकाय के खाने का समय तय हो और उनके बच्चे उसी निश्चित समय पर ही खाना खाएं और समय पर सो जाएं।

अनुशासन के साथ ही बच्चों की सेहत का ध्यान रखते हुए अनुष्का शर्मा हेल्दी लाइफस्टाइल रूटीन को फॉलो करती हैं। भले ही एक अभिनेत्री होने के नाते अनुष्का कितना भी व्यस्त हों लेकिन वह ध्यान रखती हैं कि उनके बच्चों की जीवनशैली स्वस्थ हो। समय पर भोजन करना और समय पर सोना व जगना, डिसिप्लिन के साथ ही अच्छी सेहत के लिए भी जरूरी है।

अनुष्का मे बताया कि वह बेटी वामिका को शाम 5:30 बजे डिनर करवा देती हैं। बेटी के साथ ही वह खुद भी जल्दी डिनर करने लगी हैं। जल्दी डिनर करने की वजह से अनुष्का खुद भी ज्यादा फिट महसूस करने लगी हैं। इसके साथ ही वह बच्चों के लिए पौष्टिक खानपान का भी ध्यान रखती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli and anushka sharma Parenting Tips To Keep Vamika And Akaay Healthy And Disciple
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma

अनुष्का ने बताया जल्दी डिनर के फायदे

जल्दी डिनर करने के फायदे बताते हुए अनुष्का कहती हैं कि इस कारण आप समय पर सोते हैं, जिससे जीवनशैली और सेहत पर सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं। जल्दी सोने से बेहतर नींद आती है। सुबह उठने पर ज्यादा फ्रेश महसूस होता है और ब्रेन फॉग जैसी समस्या से भी राहत मिलती है।

विज्ञापन
Virat Kohli and anushka sharma Parenting Tips To Keep Vamika And Akaay Healthy And Disciple
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पेरेंटिंग टिप्स - फोटो : Instagram/anushkasharma

विराट और अनुष्का के बच्चे क्या खाते हैं

अनुष्का ने पारंपरिक खाने के बारे में बताते हुए कहा कि उनके पति विराट और अनुष्का खुद अपने बच्चों के लिए खाना पकाते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि बच्चों के जरिए वह अगली पीढ़ी  तक अपने ट्रेडिशनल फूड का स्वाद पहुंचा सकें।  इसके लिए कई बार अनुष्का अपनी मां को फोन करके घर की रेसिपी मांग लेती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed