{"_id":"69b6938ea2cc70429103f14d","slug":"what-is-silent-treatment-in-relationships-understanding-emotional-abuse-and-how-to-save-your-bond-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Relationship Tips: क्या होता है साइलेंट ट्रीटमेंट? जानें कैसे यह आपके रिश्ते को अंदर से करने लगता है खोखला","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Relationship Tips: क्या होता है साइलेंट ट्रीटमेंट? जानें कैसे यह आपके रिश्ते को अंदर से करने लगता है खोखला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:40 PM IST
सार
Silent Treatment In Relationships Effects: अक्सर ये देखने को मिलता है कि कपल्स में मनमुटाव होने के बाद आपस में बातचीत बंद हो जाती है। थोड़ी देर के लिए बातचीत बंद होना सामान्य है, लेकिन अगर लंबे समय तक आपस में कोई बात नहीं हो रही है, तो ये चिंता का विषय है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप
- फोटो : Freepik
Link Copied
Signs Of Emotional Abuse In Marriage: किसी भी हेल्दी रिश्ते की बुनियाद ही आपसी संवाद पर टिकी होती है। मगर अक्सर ऐसा होता है कि जब दोनों के बीच में कोई मनमुटाव होता है तो वे आपस में बात करना बंद कर देते है। इसे 'साइलेंट ट्रीटमेंट' कहा जाता है। ज्यादातर मामलों ऐसी स्थिति में एक साथी जानबूझकर दूसरे से बात करना बंद कर देता है, उसके सवालों का जवाब नहीं देता और उसे पूरी तरह नजरअंदाज करने लगता है।
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, साइलेंट ट्रीटमेंट अक्सर गुस्से को व्यक्त करने या दूसरे व्यक्ति को नियंत्रित करने के एक औजार के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोगों को सुनने में यह सामान्य लग सकता है, लेकिन एक्सपर्ट्स इसे 'इमोशनल एब्यूज' का एक रूप मानते हैं।
जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर को बिना बताए बातचीत बंद कर देता है, तो सामने वाले के मन में असुरक्षा, भ्रम और गहरी मानसिक पीड़ा जन्म लेती है। लंबे समय तक चलने वाला यह बर्ताव रिश्ते में भरोसे को खत्म कर देता है और पार्टनर के बीच एक ऐसी दीवार खड़ी कर देता है जिसे गिराना बहुत मुश्किल लगने लगता है।
Trending Videos
2 of 5
रिलेशनशिप
- फोटो : Adobe Stock
भावनात्मक रूप से कैसे चोट पहुंचाता है साइलेंट ट्रीटमेंट?
साइलेंट ट्रीटमेंट का सबसे बुरा असर पार्टनर के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। जब आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के नजरअंदाज किया जाता है, तो मस्तिष्क के वो हिस्सा सक्रिय होने लगता है जो शारीरिक दर्द के समय होता है। यह स्थिति व्यक्ति के आत्म-सम्मान को ठेस पहुंचाती है और उसे अकेलापन महसूस कराती है।
रिश्ते के खोखलेपन की शुरुआत
किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए बातचीत जरूरी है, लेकिन साइलेंट ट्रीटमेंट इस रास्ते को पूरी तरह बंद कर देता है। इससे पार्टनर के बीच 'इमोशनल कनेक्शन' कमजोर होने लगता है और वे एक ही घर में अजनबियों की तरह रहने लगते हैं। चुप्पी के कारण छोटे-छोटे मतभेद भी बड़े मानसिक तनाव का रूप ले लेते हैं। जब एक साथी अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाता, तो रिश्ते में कड़वाहट और दूरी अपने आप बढ़ने लगती है।
क्या यह पार्टनर को कंट्रोल करने का तरीका है?
विशेषज्ञों का मानना है कि कई मामलों में साइलेंट ट्रीटमेंट का उपयोग 'मैनीपुलेशन' के लिए किया जाता है। इसमें चुप्पी साधने वाला व्यक्ति खुद को शक्तिशाली और दूसरे को लाचार महसूस कराने की कोशिश करता है। यह एक तरह की सजा देने जैसा है, जिससे सामने वाला व्यक्ति दबाव में आकर माफी मांगने या झुकने पर मजबूर हो जाए। यह व्यवहार रिश्ते में समानता को खत्म कर उसे टॉक्सिक बना देता है।
विज्ञापन
5 of 5
रिलेशनशिप
- फोटो : Freepik
क्या करें?
अगर आपका रिश्ता भी साइलेंट ट्रीटमेंट के दौर से गुजर रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। एक हेल्दी रिश्ते के लिए जरूरी है कि अपनी नाराजगी को शब्दों में व्यक्त किया जाए, न कि खामोशी में। अगर पार्टनर बात नहीं कर रहा है, तो उन्हें शांत मन से यह समझाएं कि उनकी चुप्पी आपको कितना दर्द दे रही है। ध्यान रखें बातचीत ही वह धागा है जो दो लोगों को जोड़कर रखता है। अगर बातचीत बंद हो गई, तो रिश्ता केवल एक औपचारिक बोझ बनकर रह जाएगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X