हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर दूसरे देशों के राष्ट्रप्रमुख, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस की वजह से गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोई भी विदेशी राष्ट्राध्यक्ष मुख्य अतिथि नहीं होंगे। ऐसा साल 1966 के बाद पहली बार होगा जब गणतंत्र दिवस समारोह में विदेशी अतिथि नहीं होंगे।
{"_id":"600c659d8ebc3e33be252ee0","slug":"republic-day-2021-no-foreign-chief-guest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Republic Day 2021: 1966 के बाद इस गणतंत्र दिवस पर पहली बार होगा ऐसा, परेड में शामिल नहीं होगा कोई विदेशी अतिथि","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Republic Day 2021: 1966 के बाद इस गणतंत्र दिवस पर पहली बार होगा ऐसा, परेड में शामिल नहीं होगा कोई विदेशी अतिथि
Tue, 26 Jan 2021 06:43 AM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 26 Jan 2021 06:43 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड
- फोटो : Ravi Batra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : ANI
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॅानसन थे आमंत्रित
- इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॅानसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। जॅानसन भारत आने के लिए तैयार भी थे, लेकिन ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने की वजह से लॅाकडाउन लगाना पड़ा, जिस वजह से जॅानसन ने भारत नहीं आने का फैसला लिया।
गणतंत्र दिवस परेड
- फोटो : Ravi Batra
साल 1952, 1953 और 1966 के गणतंत्र दिवस में भी नहीं था कोई विदेशी अतिथि
- ये पहला मौका नहीं है जब गणतंत्र दिवस पर विदेशी अतिथि शामिल नहीं होंगे। इससे पहले साल 1952, 1953 और 1966 में भी गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी विदेशी अतिथि नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस परेड
- फोटो : Ravi Batra
पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रधानमत्री सुकर्णो हुए थे शामिल
- 1950 में पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंडोनेशिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री सुकर्णो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। 1951 में नेपाल के राजा त्रिभुवन बीर बिक्रम शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
इस बार कोरोना की वजह से किए गए हैं बदलाव
- इस साल कोरोना वायरस की वजह से गणतंत्र दिवस के अवसर पर होने वाली परेड में भी कई बदलाव किए गए हैं।