सब्सक्राइब करें

Gardening Tips For Plant: सूखते पौधों में डालें ये खास पानी, फिर से हो जाएंगे हरे-भरे

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 11 Feb 2026 03:20 PM IST
सार

How To Use Rice Water In Plant: सर्दी के मौसम में घर में रखे पौधे अक्सर सूखने लगते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसको आजमाने के बाद आपके पौधे हरे-भरे हो जाएंगे।

विज्ञापन
Rice Water benefits in hindi How to use rice water in Plants disprj
सूखते पौधों में डालें ये खास पानी - फोटो : Adobe stock

How To Use Rice Water In Plant: सर्दी के मौसम में घर में रखे पौधे अक्सर सूखने लगते हैं। ठंडी हवाएं, कम धूप और मिट्टी में नमी की कमी के कारण पौधों की ग्रोथ रुक जाती है। कई बार पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, तो कभी पौधे मुरझाए हुए नजर आते हैं। लोग पानी तो देते हैं, लेकिन सही पोषण न मिलने की वजह से पौधे स्वस्थ नहीं रह पाते। खासकर इनडोर प्लांट्स सर्दियों में ज्यादा प्रभावित होते हैं क्योंकि उन्हें सीमित धूप मिलती है।



ऐसे में जरूरत होती है किसी आसान, घरेलू और प्राकृतिक उपाय की, जो पौधों को फिर से हरा-भरा बना सके। अगर आप भी अपने सूखते पौधों को लेकर परेशान हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम इस लेख में आपको बताएंगे एक नुस्खे के बारे में।

Trending Videos
Rice Water benefits in hindi How to use rice water in Plants disprj
सूखते पौधों में डालें ये खास पानी - फोटो : Adobe stock
ये है नुस्खा 
 
  • आपको बता दें कि चावल का पानी पौधों के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक खाद की तरह काम करता है।
  • इसके लिए सबसे पहले जब आप चावल धोते हैं, तो उस पानी को इकट्ठा करें। 
  •  इस चावल के पानी को आपको करीब 7 दिन तक स्टोर करना है। 
  • अब इसे ढककर कम से कम एक हफ्ते के लिए रख दें, ताकि ये फर्मेंटेशन हो जाए।
  • तय समय बाद चावल के पानी में 5 गुना पानी मिलाकर घोल को पतला कर लीजिए। 
  • बस अब ये पानी इस्तेमाल के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rice Water benefits in hindi How to use rice water in Plants disprj
सूखते पौधों में डालें ये खास पानी - फोटो : Adobe stock
  • इस मिश्रण को पौधे की जड़ों के पास धीरे-धीरे डालें। 
  • छोटे गमलों में आधा कप और बड़े गमलों में एक कप पर्याप्त होता है।
  •  महीने में 2 से 3 बार इसका उपयोग काफी है।

 
Rice Water benefits in hindi How to use rice water in Plants disprj
इस नुस्खे के फायदे - फोटो : Adobe
इस नुस्खे के फायदे 
  • चावल के पानी में स्टार्च, अमीनो एसिड, विटामिन बी, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
  •  ये तत्व मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं और जड़ों को पोषण देते हैं। 
  • स्टार्च मिट्टी में मौजूद लाभकारी सूक्ष्मजीवों को ऊर्जा देता है, जिससे मिट्टी ज्यादा उपजाऊ बनती है।
विज्ञापन
Rice Water benefits in hindi How to use rice water in Plants disprj
इस नुस्खे के फायदे - फोटो : Adobe Stock
  • ये नुस्खा पौधों की जड़ों को मजबूत करता है, जिससे वे पोषक तत्व बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाते हैं। 
  • पत्तियां ज्यादा हरी, चमकदार और स्वस्थ दिखाई देती हैं। 
  • जिन पौधों की ग्रोथ रुक गई हो, उनमें नई कोंपलें निकलने में भी मदद मिलती है। 
  • खासतौर पर मनी प्लांट, तुलसी, स्नेक प्लांट और अन्य इनडोर प्लांट्स के लिए यह काफी फायदेमंद है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed