Causes Of Increase Pimple On Face: हर कोई अपनी स्किन को साफ, चमकदार और बेदाग देखना चाहता है, लेकिन चेहरे पर अचानक आने वाले पिंपल्स या मुंहासे इस खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं। अक्सर किसी खास मौके से पहले ही चेहरे पर एक बड़ा सा पिंपल निकल आता है, जिससे आत्मविश्वास भी कम हो जाता है।
{"_id":"698c42f15e0b5561cf0b6a8a","slug":"causes-of-increase-pimple-on-face-know-the-details-in-hindi-pimples-se-kaise-bachein-2026-02-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Causes Of Pimples: इन्हीं वजहों से चेहरे पर होते हैं मुंहासे, यहां जानें इनसे बचने के तरीके","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Causes Of Pimples: इन्हीं वजहों से चेहरे पर होते हैं मुंहासे, यहां जानें इनसे बचने के तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:16 PM IST
सार
Causes Of Increase Pimple On Face: अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे बार-बार बढ़ जाते हैं तो पहले इसकी वजह जान लें और फिर उससे बचने के तरीके।
विज्ञापन
इन्हीं वजहों से चेहरे पर होते हैं मुंहासे, यहां जानें इनसे बचने के तरीके भी
- फोटो : Adobe
Trending Videos
मुंहासे होने की वजह
- फोटो : Adobe stock
मुंहासे होने की वजह
- मुंहासे तब होते हैं जब त्वचा के रोमछिद्र (पोर्स) तेल, गंदगी और मृत कोशिकाओं से बंद हो जाते हैं।
- सबसे बड़ी वजह हार्मोनल बदलाव है, खासकर किशोरावस्था, पीरियड्स, प्रेग्नेंसी या तनाव के दौरान।
- हार्मोन बढ़ने से त्वचा में सीबम (तेल) ज्यादा बनता है, जो बैक्टीरिया के साथ मिलकर पिंपल्स पैदा करता है।
- इसके अलावा ऑयली स्किन, गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स, ज्यादा मेकअप, जंक फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक सेवन, नींद की कमी और स्ट्रेस भी कारण बनते हैं।
- बार-बार चेहरे को छूना, गंदा तकिया कवर या मोबाइल स्क्रीन भी बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जिससे मुंहासे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे बचने के तरीके
- फोटो : Adobe stock
इससे बचने के तरीके
- दिन में दो बार माइल्ड, सल्फेट-फ्री फेसवॉश से चेहरा साफ करें।
- ऑयल-फ्री और नॉन-कॉमेडोजेनिक प्रोडक्ट्स चुनें।
- हफ्ते में 1–2 बार हल्का एक्सफोलिएशन करें, लेकिन ज्यादा स्क्रब न करें।
- जंक फूड, ज्यादा मीठा और तला-भुना कम करें।
- रोजाना 7–8 घंटे की नींद लें और तनाव कम करने के लिए योग या मेडिटेशन करें।
मुंहासे हो जाएं तो क्या करें ?
- फोटो : Freepik.com
मुंहासे हो जाएं तो क्या करें ?
- पिंपल को फोड़ने या निचोड़ने से बचें, इससे दाग और इंफेक्शन हो सकता है।
- सैलिसिलिक एसिड या बेंज़ोयल पेरोक्साइड युक्त क्रीम ट्रीटमेंट डॉक्टर की सलाह से लगाएं।
- एलोवेरा जेल या टी ट्री ऑयल हल्के पिंपल्स में मदद कर सकते हैं।
- मेकअप कम करें और त्वचा को साफ रखें।
विज्ञापन
लगातार बढ़ते मुंहासों के लिए क्या करें ?
- फोटो : Adobe stock
लगातार बढ़ते मुंहासों के लिए क्या करें ?
- अगर मुंहासे बार-बार हो रहे हैं या दर्दनाक सिस्टिक एक्ने बन रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।
- डॉक्टर ब्लड टेस्ट, हार्मोन जांच या विशेष दवाइयां दे सकते हैं।
- लंबे समय तक खुद से दवा लेने से बचें।
- सही इलाज, संतुलित जीवनशैली और नियमित स्किन केयर से मुंहासों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।