करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज जन्मदिन है। सिद्धार्थ आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म शेरशाह में उनके काम की काफी तारीफ की गई। अपनी दमदार एक्टिंग के बल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी मेहनत और काबिलियत के बल पर करियर के ऊंचे पायदान पर पहुंच गए। इन दिनों सिद्धार्थ कियारा आडवाणी संग रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इस के अलावा सिद्धार्थ अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रहते हैं। क्या आपको पता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए कितने रुपये चार्ज करते हैं। सिद्धार्थ की कुल संपत्ति कितनी हैं, उनका घर, कार कलेक्शन कैसा है? चलिए जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमाई के बारे में।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म से कमाते हैं कितना? जानिए एक्टर की नेटवर्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेटवर्थ 10 मिलियन हैं। भारतीय रुपयों में 75 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के सिद्धार्थ मालिक हैं। एक्टर होने के साथ ही सिद्धार्थ मॉडल भी हैं। उनकी महीने की कमाई 50 लाख से ज्यादा है और सालाना 6 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की कमाई
सिद्धार्थ की मोटी कमाई फिल्मों से होती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा सिद्धार्थ के पास आठ ब्रांड के एंडोर्समेंट का काम है। सिद्धार्थ न्यूजीलैंड टूरिज्म के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। सिद्धार्थ विज्ञापनों के प्रचार के लिए दो से तीन करोड़ रुपये तक लेते हैं।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का कार कलेक्शन
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा को बाइक का शौक है। उनके पास हार्ले डेविडसन अमेरिकन कंपनी की बाइक है, जिसकी कीमत 14 लाख रुपये हैं। सिद्धार्थ के पास रेंज रोवर की कार है। उनके कार कलेक्शन में वोग भारत की सबसे महंगी एसयूवी, मर्सिडीज़ बेंज एमएल 350 4मैटिक है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा का आलीशान घर
सिद्धार्थ मल्होत्रा एक लेविश लाइफ जीते हैं उनके पास मुबई के पाली हिल इलाके में लग्जरी बैचलर पैड है। सिद्धार्थ के इस घर को गौरी खान ने डिजायन किया है। फंकी लाइट और वॉर्म हाईटेड सोफे के साथ सिद्धार्थ का घर काफी शानदार है।