सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Stress Management ›   Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra

कहीं घर में लगा शीशा तो नहीं बना रहा आपको बदनसीब, रखें इन 7 बातों का ध्यान

लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 03 Dec 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
mirror - फोटो : file photo
विज्ञापन

ऑफिस या किसी पार्टी में जाने के लिए आप सजते संवरते हैं। अच्छे दिखने पर खुद की तारीफ भी जरूर करते होंगे। किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलने से पहले भी एक बार शीशे के सामने कुछ पल के लिए ही सही लेकिन खुद को खड़े होकर एक बार निहारते भी होंगे।यानी दर्पण आपके जीवन का एक अहम हिस्सा है। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरा संवारने वाला दर्पण कई बार आपकी किस्मत भी बिगाड़ सकता है।वास्तु विज्ञान तो यही कहता है।

Trending Videos

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
दर्पण - फोटो : file photo

वास्तु विज्ञान के अनुसार दर्पण सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा में फर्क नहीं करता है उसके सामने जैसी उर्जा आती है वह उसे वापस लौटा देता है इसलिए दर्पण को वास्तु विज्ञान में बहुत ही महत्व दिया गया है। वास्तु वैज्ञानिक घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए भी दर्पण का प्रयोग करते हैं। कई वास्तु वैज्ञानिकों की माने तो दर्पण को लेकर की गई गलतियां लोगों के स्वास्थ्य, धन और उन्नति के रास्ते में बाधा भी बन सकती है। यही कारण है कि दर्पण का प्रयोग करते समय बेहद सावधान रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
दर्पण - फोटो : file photo

शयन कक्ष
वास्तु के अनुसार कभी भी अपने बेडरूम में शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर ऐसा करना कठिन लग रहा हो तो दर्पण को ऐसी जगह लगाएं जहां से सुबह उठते ही आपको आपकी सूरत ना दिखाई दें। यानी दर्पण बिस्तर के सामने नहीं होना चाहिए।

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
दर्पण - फोटो : file photo

चटका हुआ शीशा
दर्पण का शीशा चटक गया हो तो उसे घर में नहीं रखें। दरार वाले शीशे से लौटने वाली रोशनी घर पर नकारात्मक प्रभाव डालती है इससे परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ती हैं। ऐसे दर्पण में चेहरा देखने से स्वास्थ्य की हानि होती है।

दर्पण न बना दे आपको बदनसीब, रखें इन बातों का ध्यान

Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
दर्पण - फोटो : file photo
उत्तर पूर्व दिशा में शीशा
दर्पण के लिए घर में उत्तर, पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा को वास्तु विज्ञान में शुभ माना गया है। ऐसी जगह घर में शीशा लगाने से सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है।

Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
गोल दर्पण - फोटो : file photo
गोल आकृति
गोल आकृति का दर्पण वास्तु विज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है। आयताकार और वर्गाकार दर्पण का प्रयोग वास्तु के हिसाब से अच्छा होता है।

Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
दर्पण - फोटो : file photo
पश्चिम दिशा में दर्पण
घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में दर्पण का होना कष्टकारी होता है। यही वजह है कि इस दिशा में दर्पण लगाने के लिए मना किया जाता है। 

Know How Mirrors can Influence Money And Health Status according to the Vastu Shastra
दर्पण
धूल मिट्टी
दर्पण पर धूल मिट्टी नहीं जमने दें। इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके घर में बेसमेंट या नैऋत्य कोण यानी दक्षिण पश्चिम में टॉयलेट-बाथरूम है तो पूर्वी दीवार पर एक वर्गाकार दर्पण लगाएं इससे वास्तु दोष दूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all update about bollywood news, fitness news, cricket news, Entertainment news in Hindi. Stay updated with us for all breaking hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed