फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: टेरेंस लुईस के जन्मदिन पर जानें उनकी नेटवर्थ, कोरियोग्राफी से करते हैं कितनी कमाई

Sun, 10 Apr 2022 05:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 10 Apr 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Terence Lewis Birthday Special All Net Worth And Earnings From Choreography
टेरेंस लुईस - फोटो : instagram/terence_here

डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। टेरेंस लुईस बाॅलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री का जाना माना हैं। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक चॉल में टेरेंस लुईस का जन्म हुआ था। यहां एक छोटे से घर में रहने वाले टेरेंस लुईस के 7 भाई बहन थे। वह घर में सबसे छोटे थे और अधिक लोग होने के कारण उन पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, न ही उनको कोई गंभीरता से लेता था। टेरेंस लुईस को बचपन से ही डांस से प्यार था। टेरेंस के पिता एक फैक्ट्री में काम करते थे और मां कपड़े सिलती थीं। उन्होंने डांस सीखा, स्कूल के मंच से रियलिटी शो के मंच तक अपने बलबूते पहुंचे और आज मनोरंजन की दुनिया का एक बड़ा नाम बन गए। टेरेंस लुईस ने कड़े संघर्षों के साथ अपना खुद का करियर और जिंदगी संवारी। आज टेरेंस लुईस करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। सपने देखने वाले कई बच्चों का जीवन वह संवार रहे हैं। चलिए जानते हैं कि टेरेंस लुईस डांस के जरिए कितनी कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ कितनी है?

Terence Lewis Birthday Special All Net Worth And Earnings From Choreography
टेरेंस लुईस - फोटो : instagram/terence_here

टेरेंस लुईस का पहला ब्रेक

टेरेंस लुईस को मंच पर आने का मौका इंटर स्कूल डांस प्रतियोगिता से मिला। उसके बाद टेरेंस ने डांस को ही अपना करियर बनाने का सोचा। उन्होंने खुद कई इंस्टीट्यूट से डांस सीखा। बाद में डांस क्लासेज देकर अपना खर्च निकाला। टेरेंस ने अपनी डांस अकेडमी खोली पर उसमें बच्चे नहीं आते थे। लेकिन टेरेंस ने हार नहीं मानी। उन्होंने एरोबिक्स सिखाना शुरू किया। उन्हें मौका मिला बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ काम करने का। सुष्मिता, गौरी खान से लेकर अंबानी परिवार तक को वो फिटनेस क्लासेस देने लगे। इस तरह उनकी बॉलीवुड में पहचान बनी। उनका पहला बड़ा ब्रेक आमिर खान की फिल्म लगान से मिला। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों को कोरियोग्राफ किया।

Terence Lewis Birthday Special All Net Worth And Earnings From Choreography
टेरेंस लुईस - फोटो : instagram/terence_here

टेरेंस लुईस का आलीशान घर

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस मुंबई के ही रहने वाले हैं। उनका मुंबई में एक आलीशान घर है। इस घर का इंटीरियर बहुत ही खूबसूरत और लग्जरी है। टेरेंस लुईस की डांस एकेडमी भी है। इसके अलावा उनकी कई रियल स्टेट प्रापर्टी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Terence Lewis Birthday Special All Net Worth And Earnings From Choreography
टेरेंस लुईस - फोटो : instagram/terence_here

टेरेंस लुईस का कार कलेक्शन

टेरेंस लुईस का कार कलेक्शन शानदार है। वह काफी लग्जरी गाड़ी से चलते हैं। उनके पास लाखों की लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है, जिसमें 56 लाख रुपये की ऑडी ए 5 और 42 लाख की मर्सिडीज बेंज है।

विज्ञापन
Terence Lewis Birthday Special All Net Worth And Earnings From Choreography
टेरेंट लुईस - फोटो : instagram//terence_here

टेरेंस लुईस की कमाई

बात करें टेरेंस लुईस की कमाई के बारे में तो वर्तमान में वह रिएलिटी शो को जज कर रहे हैं। टेरेंस एक एपिसोड के लिए 5 लाख रुपये चार्ज करते हैं। उनकी हर महीने की कमाई 3 से 4.5 लाख रुपये तक है। टेरेंस गानों की कोरियोग्राफी, रियलिटी शो, स्टेज शो, ब्रांड एडोर्समेंट और डांस एकेडमी के जरिए मोटी कमाई करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed