आज के दौर में माइक्रोवेव ओवन रसोईघर (किचन) के सबसे जरूरी उपकरणों में से एक बन गया है। इसके इस्तेमाल के कुछ खास फायदे भी हैं, जैसे यह आपका समय बचाता है और जल्दी से खाने को गर्म करता है और आप आराम से बैठकर मजे से खाना खा लेते हैं। वैसे अक्सर लोग माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के लिए बिना सोचे-समझे प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है? अध्ययनों के मुताबिक, प्लास्टिक के बर्तन में खाना गर्म करने से प्लास्टिक से कुछ हानिकारक केमिकल खाने में भी चले जाते हैं, जो आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं। इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वैसे अगर आप खाने को गर्म न करें और सिर्फ प्लास्टिक के बर्तन में रखें, तो भी कम मात्रा में ही सही, लेकिन उसके केमिकल खाने के जरिये शरीर में चले ही जाते हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना खाने के कुछ नुकसान के बारे में...
{"_id":"6146c3498ebc3e68a66dafcd","slug":"things-to-be-careful-of-while-heating-food-in-microwave","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय भूलकर ना करें ये गलतियां, पड़ जाएंगे लेने के देने
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
माइक्रोवेव में खाना गर्म करने के नुकसान
- फोटो : iStock
Trending Videos
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पोषक तत्वों की कमी
- कुछ अध्ययनों से पता चला है कि माइक्रोवेव में बार-बार खाना गर्म करने से उसकी पौष्टिकता 90 फीसदी तक कम हो जाती है और ऐसे में शरीर को नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि लंबे समय तक और नियमित रूप से माइक्रोवेव में पका खाना खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
चूंकि माइक्रोवेव में प्लास्टिक के बर्तन में खाना गरम करने से प्लास्टिक के कण खाने में भी चले जाते हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि इसका असर प्रजनन क्षमता पर भी पड़ सकता है। अगर नियमित रूप से ऐसा खाना खाया जाए तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है और साथ ही मिसकैरेज की भी संभावना रहती है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से भोजन में कुछ ऐसे परिवर्तन भी हो जाते हैं, जिससे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा बार-बार और नियमित रूप से ऐसा करने से डायबिटीज, मोटापा और कैंसर तक का खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
ये सावधानियां भी बरतें
- पानी या अन्य तरल पदार्थों को ज्यादा समय तक माइक्रोवेव में गर्म न करें।
- वैसे अगर तरल पदार्थों को माइक्रोवेव में गर्म न ही करें, तो बेहतर है।
- तय समय से ज्यादा न तो खाना गर्म करें और न ही बनाएं, क्योंकि इससे बचे-खुचे पोषक तत्व भी नष्ट हो जाएंगे।
- बच्चों का खाना माइक्रोवेव में न बनाएं और न ही गर्म करें।
कमेंट
कमेंट X