अगर आप ट्रेन से सफर कर-करके थक चुके हैं और किसी लग्जरी क्रूज के जरिये घूमने की इच्छा है तो आपके लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी अक्सर लोगों को ट्रेन के जरिये देश में जगह-जगह घुमाने के लिए नए-नए पैकेज लेकर आता रहता है, लेकिन अब वह एक ये नई सुविधा लेकर आया है कि वह लोगों को समुद्र के रास्ते देश की सैर कराएगा। दरअसल, आईआरसीटीसी ने देश का पहला स्वदेशी लग्जरी क्रूज लाइनर लॉन्च किया है। उसने ने भारत में लग्जरी क्रूज के प्रमोशन और मार्केटिंग के लिए मैसर्स वाटरवेज लीजर टूरिज्म प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी की ओर से संचालित कॉर्डेलिया क्रूज के साथ हाथ मिलाया है और समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसकी बुकिंग 18 सितंबर से आईआरसीटीसी वेब पोर्टल के जरिये शुरू हो चुकी है। अगर आप भी समुद्र के रास्ते देश की सैर करना चाहते हैं तो यही मौका है।
IRCTC लाया गजब का ऑफर, उठाएं इस शानदार सफर का फायदा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:29 AM IST
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X