Hypertension Home Remedies: हाई ब्लड प्रेशर, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन कहा जाता है, आज के समय में एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। यह एक 'साइलेंट किलर' परेशानी, जो दबे पांव आपके शरीर में घर करता है। ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि इसके लक्षण अक्सर तब तक दिखाई नहीं देते जब तक कि यह शरीर के अंगों को गंभीर नुकसान न पहुंचा दे।
Hypertension: हाई ब्लड प्रेशर को बिना दवा कैसे कंट्रोल करें? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय
High Blood Pressure Prevention: हाई बीपी एक ऐसी समस्या है जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह समस्या धीरे-धीरे शरीर में महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर आपको भी हाइपरटेंशन की समस्या है तो आप दिनचर्या में कुछ बदलाव करके इसे ठीक कर सकते हैं।
नमक से परहेज और पोटैशियम का सेवन
हाई ब्लड प्रेशर को प्रबंधित करने के लिए नमक (सोडियम) की मात्रा को कम करना सबसे पहला स्टेप है। सोडियम शरीर में पानी को रोकता है, जिससे नसों पर दबाव बढ़ता है। इसकी जगह पोटैशियम से भरपूर चीजें जैसे केला, पालक और शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल करें।
पोटैशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है और रक्त वाहिकाओं की दीवारों के तनाव को कम करता है, जिससे बीपी अपने आप ही कम होने लगता है।
ये भी पढ़ें- Alert: पैक्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स इतने नुकसानदायक हो सकते हैं सोचा भी नहीं होगा आपने, जान लीजिए सच्चाई
गहरी सांस लेना और तनाव का प्रबंधन
तनाव हाई ब्लड प्रेशर का एक मुख्य ट्रिगर है। जब हम तनाव में होते हैं, तो शरीर 'फाइट या फ्लाइट' मोड में चला जाता है और बीपी बढ़ जाता है। गहरी सांस लेना और प्राणायाम करना सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। रोजाना सुबह और रात को सोने से पहले 10-15 मिनट गहरी सांस लेने का अभ्यास करने से हमारा नर्वस सिस्टम शांत होता है और हृदय गति सामान्य बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- Health Tips: घर बैठे बिना खर्च कर सकते हैं किडनी-लिवर और दिल की स्थिति, डॉक्टर ने बताया ये 5 आसान टेस्ट
वॉक और शारीरिक सक्रियता का जादू
नियमित रूप से वॉक करना हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। जब आपका हृदय मजबूत होता है, तो वह कम प्रयास के साथ अधिक रक्त पंप कर सकता है, जिससे धमनियों पर दबाव कम होता है। दिन में केवल 30 मिनट की पैदल सैर हाई बीपी के खतरे को कई गुना कम कर देती है। सक्रिय रहने से न केवल वजन नियंत्रित रहता है, बल्कि खून का संचार भी सुचारू रूप से होता है।
हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें आपकी इच्छाशक्ति की बड़ी भूमिका होती है। दवाओं पर निर्भरता कम करने के लिए आहार और व्यायाम का संतुलन बनाना ही भविष्य की सुरक्षा है। ये छोटे-छोटे बदलाव आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थितियों से बचा सकते हैं। इसलिए अपने शरीर की सुनें, नियमित जांच कराएं और प्रकृति के करीब रहकर स्वस्थ जीवन जिएं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।