How To Clean Switch Board Easily: लाइट ऑन या ऑफ करने के लिए हर जगहों पर स्विच बोर्ड लगे रहते हैं। इन्हें दिन में कई-कई बार बंद किया जाता है और खोला जाता है। इसी के चलते स्विच बोर्ड काफी गंदे हो जाते हैं। खासतौर पर जो स्विच बोर्ड घर में लगे होते हैं, उनका तो रंग ही बदलकर काला हो जाता है।
{"_id":"685f960446d240bec80317de","slug":"tips-and-tricks-for-cleaning-switch-board-in-hindi-switch-board-kaise-saaf-karein-2025-06-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cleaning Tips: महंगे क्लीनर नहीं, ये घरेलू नुस्खे ही काफी हैं गंदे-काले स्विच बोर्ड को चमकाने के लिए","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Cleaning Tips: महंगे क्लीनर नहीं, ये घरेलू नुस्खे ही काफी हैं गंदे-काले स्विच बोर्ड को चमकाने के लिए
Sat, 28 Jun 2025 01:06 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:06 PM IST
सार
Cleaning Tips And Tricks: अगर आपके घर के स्विच बोर्ड पर भी ऐसे दाग लगे हैं जो काफी मेहनत के बाद भी साफ नहीं हो रहे हैं तो इन आसान ट्रिक्स को आजमा कर देख लें।
विज्ञापन
स्विचबोर्ड के कालेपन को भी गायब करेंगे ये नुस्खे
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखें टूथपेस्ट का कमाल
- फोटो : FreePik
देखें टूथपेस्ट का कमाल
हर घर में दांत साफ करने वाला टूथपेस्ट तो होता ही है। इसके इस्तेमाल से आप दांतों के साथ-साथ अपने घर के स्विचबोर्ड को भी चमका सकते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सफेद रंग का टूथपेस्ट लें। ये जेल वाला नहीं होना चाहिए। अब इस पेस्ट को स्विच बोर्ड पर लगाएं। इसके बाद पुराने टूथब्रश से स्विचबोर्ड पर हल्के हाथों से रगड़ें। इस दौरान लाइट को बंद ही कर दें। कुछ देर रगड़ने के बाद इसे ऐसे ही रहने दें और फिर सूखे कपड़े से पोंछ दें।

बेकिंग सोडा करेगा मदद
- फोटो : Adobe stock
बेकिंग सोडा करेगा मदद
अपनी रसोई में रखे बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी आप गंदे स्विच बोर्ड को साफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी डालें। इसका पेस्ट आपको तैयार करना है। अब इस पेस्ट को स्विचबोर्ड पर लगाएं और ब्रश की मदद से इसे हल्के हाथों से रगड़ें। कुछ देर रगड़ने के बाद सूखे कपड़े से पोंछकर असर देखें।

सिरका करेगा काम
- फोटो : Adobe stock
सिरका करेगा काम
यदि आपके घर में सिरका रखा है तो गंदे स्विचबोर्ड को भी आप इसकी मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए रुई में सिरका लेकर इसे धीरे-धीरे स्विचबोर्ड पर अप्लाई करें। हल्के हाथ से इसे 5 से 7 मिनट तक रगड़ें। कुछ देर रगड़ने के बाद स्विच बोर्ड को पोंछ दें। इसका भी असर आपको तुरंत दिख जाएगा।

नींबू का रस और नमक का पेस्ट करें इस्तेमाल
- फोटो : Freeepik.com
नींबू का रस और नमक का पेस्ट करें इस्तेमाल
फ्रिज में पड़े नींबू के खराब होने से पहले उसका इस्तेमाल सफाई में कर लें। इसके लिए एक कटोरी में नमक लें, और आधे कटे नींबू पर नमक लेकर स्विच बोर्ड पर रगड़ें। 5 से 7 मिनट तक स्विच बोर्ड को रगड़ें और फिर इसका असर देखें।