इंडियन प्रीमियर लीग 2022 चल रहा है। मुंबई इंडियंस की तरफ से ईशान किशन मैदान में प्रतिद्वंदी टीम और खिलाड़ियों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ईशान किशन आईपीएल 2022 में सबसे अधिक बोली लगने वाले खिलाड़ियों में से हैं। ईशान किशन पर मुंबई इंडियंस ने करोड़ों की बोली लगाकर भारत के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है। ईशान किशन से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा बोली युवराज सिंह की लगाई गई थी। ईशान किशन युवराज के बाद दूसरे नंबर के सबसे ज्यादा बोली लगने वाले खिलाड़ी हैं। ईशान किशन बिहार के पटना शहर के रहने वाले हैं। उनके पिता बिल्डर और बड़े भाई डॉक्टर हैं। ईशान किशन की पिता और भाई से अलग अपनी खुद की पहचान है। दमदार खिलाड़ियों में शामिल ईशान किशन की लाइफस्टाइल भी बहुत महंगी और लग्जरी है। वह एक आलीशान घर के मालिक हैं, जहां करोड़ों की ब्रांडेड गाड़ियों का जमावड़ा रहता है। उनकी आय और नेट वर्थ भी काफी ज्यादा है। चलिए जानते हैं मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ईशान किशन की लग्जरी लाइफस्टाइल।
आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: ईशान किशन का कार कलेक्शन और बंगला है शानदार, जानें MI के खिलाड़ी की कुल संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशान किशन की आईपीएल 2022 में बोली
मुंबई इंडियंस की टीम ने ईशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस आईपीएल में वह सबसे अधिक बोली लगने वाले खिलाड़ी हैं। इसके पहले ईशान किशन आईपीएल 2018 से ही मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं लेकिन तब हर आईपीएल सीरीज में उनकी बोली 6 करोड़ 20 लाख रही है। वहीं साल 2016 और 2017 में वह गुजरात लायंस की टीम में भी खेल चुके हैं। उस समय ईशान किशन की कीमत 35 लाख रुपये रही।
ईशान किशन का आलीशान घर
बिहार से ताल्लुक रखने वाले ईशान किशन का पटना में ही एक खूबसूरत लग्जरी घर है। उनके घर में सारी सुख सुविधाएं हैं। इस महंगे घर का इंटीरियर भी शानदार है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान किशन की कई रियल स्टेट में भी संपत्ति है।
ईशान किशन की कार कलेक्शन
मुंबई इंडियंस के महंगे खिलाड़ी ईशान किशन के पास बहुत ही शानदार कार कलेक्शन हैं। भले ही उनका कार कलेक्शन छोटा सा है लेकिन दुनिया की बेहतरीन ब्रांडेड गाड़ियां उनके कलेक्शन में शामिल हैं।
ईशान किशन की कमाई
बात करें ईशान किशन की आय की तो बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आईपीएल, बीसीसीआई, ब्रांड एंडोर्समेंट आदि से मोटी कमाई करते हैं। ईशान सालाना सात करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लेते हैं। वहीं महीने की उनकी कमाई लगभग 50 लाख रुपये होती है।