नैनीताल और मसूरी गर्मियों की छुट्टियों के लिए लोगों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से हैं। यहां के खूबसूरत नजारे, झरने और जंगल, पर्यटकों को अपनी तरफ खींचते हैं। अगर आप रोजाना एक जैसी लाइफ से बोर हो गए है और खुद को रिलेक्स कराना चाहते हैं तो इन छोटे शहरों में सुहाने मौसम का अपने पार्टनर या परिवार के साथ आनंद ले सकते हैं। आप यकीनन यहां बिताया क्वालिटी टाइम हमेशा याद रखेंगे। आइए जानते हैं नैनीताल और मसूरी की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो आपके इस ट्रिप को और यादगार बना देंगे।
नैनीताल-मसूरी जाकर नहीं की ये 10 चीजें तो समझें बेकार गई ट्रिप, यंगस्टर तो जरूर प्लान करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैमल बैक रोड, मसूरी
पर्वतों की रानी मसूरी में तीन किलोमीटर लंबे इस रोड का नाम है कैमल बैक रोड। यह रोड कुलरी बाजार से लाइब्रेरी बाजार तक है। इस सड़क पर घूमने का अपना ही आनंद है। यहां से हिमालय में सूर्यास्त का नजारा बेहद खूबसूरत होता है। वहीं सुबह सुबह का दृश्य भा देखने लायक होता है। इतना ही नहीं यहां आप घोड़े की सवारी भी कर सकते हैं। चट्टानों की वजह से यह इलाका दूर से ऊंट के कूबड़ जैसा नजर आता है। यहां आप वाहन नहीं ले जा सकते, इसके अलावा छोटे छोटे टी स्टॉल हैं जहां आप ब्रेकफास्ट कर सकते हैं। अगर आप प्राकृृति का बहुत ही खूबसूत नजारे का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो यहां जाना न भूलें।
बन आमलेट और दाल बड़ा
यूं तो आपने बन आमलेट और दाल बड़ा खूब खाएं होंगे, लेकिन लंढौर कैंट स्थित चार दुकानों की बात ही अलग है। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर भी जब कभी मसूरी आते हैं तो इस दुकान का बना आमलेट खाना नहीं भूलते। सिर्फ सचिन ही नहीं कई बॉलीवुड सितारे यहां की चाय पीने जरूर जाते हैं ।
लिटिल लामा, मसूरी
मसूरी में लिटिल लामा एक छोटा सा कैफे है जहां आप शांति और सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। इसके लिए आप बस यहां के टॉप फ्लोर पर जाएं और वहां बालकॉनी में से इटैलियन और मेक्सीकन खाने के साथ घाटी का नजारा देखें। यहां बेहद शानदार खाना मिलता है। लोगों को यहां के नाचोस और अराबिता पास्ता बहुत पसंद है।
माल रोड पर भुट्टे का आनंद
अगर आप मसूरी गए और भुट्टे का स्वाद नहीं लिया तो आपका ये ट्रिप समझो अधूरा रह गया। माल रोड पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर आपको भुने और उबले भुट्टे मिल आराम से मिल जाएंगे। आप अपने टेस्ट के अनुसार इसे तीखा-मसाला वाला तैयार करवाकर इसका जायका ले सकते हैं।