{"_id":"5d4fcbfc8ebc3e6d0179dadd","slug":"4-best-places-to-visit-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 की उम्र से पहले देख डालें भारत की ये 4 जगहें, बदल जाएगी जिंदगी","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
30 की उम्र से पहले देख डालें भारत की ये 4 जगहें, बदल जाएगी जिंदगी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रकृति की खूबसूरती
Link Copied
कोई भी इंसान बिना घूमें खुद को एक्सप्लोर नहीं कर सकता है। बिना घूमें न ही आप भारत को समझ सकते हैं। घुमक्कड़ी के जरिए इंसान न सिर्फ खुद को एक्सप्लोर करता है बल्कि अपनी विविध संस्कृति, खान-पान और रहन-सहन से रूबरू होता है। अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं तो आपको 30 साल की उम्र से पहले भारत की कुछ जगहों को जरूर घूम लेना चाहिए। अगर आपने अभी तक इन जगहों को मिस किया है तो अपने ट्रैवल ट्रिप में इन जगहों को जरूर शामिल करें।
Trending Videos
2 of 6
travel
आपको 30 साल की उम्र तक गोवा जरूर घूम लेना चाहिए। गोवा की नाइट लाइफ युवाओं को काफी पंसद आती है। यहां के बीच और चारों तरफ फैला समुद्र युवाओं को बरबस ही अपनी तरफ खींचता है। गोवा की नाइट लाइफ के बारे में कहा जाता है कि पूरे देशभर में ऐसी नाइट लाइफ आपको कहीं नहीं मिलेगी। अपने दोस्तों के साथ गोवा की लाइफ को जरूर एन्जॉय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
travel app
- फोटो : social media
आपको अपनी जवानी में अंडमान- निकोबार जरूर घूमना चाहिए। यहां की हरियाली, द्वीप और पर्यटक स्थल टूरिस्टों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। यहां का मौसम सालभर सुहावना बना रहता है। अंडमान निकोबार की सबसे अच्छी बात यही है कि यहां तापमान पूरे साल अच्छा होता है। बेहद कम तापमान में परिवर्तन होता है।
4 of 6
travel
उत्तरांचल को देवभूमि कहा जाता है। यहां के पहाड़ और चारों तरफ फैली हरियाली पर्यटकों का दिल जीत लेती है। विदेशों से भी पर्यटक उत्तराखंड के सुहावने मौसम और खूबसूरत जगहों का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं। आप उत्तराखंड में बिंसर, ऋषिकेश, टिहरी और फूलों की घाटी घूम सकते हैं। समूचे उत्तराखंड में घूमने की कई जगहें हैं। यहां का वातावरण, बर्फ से ढ़के पहाड़, नदिया और जंगल पर्यटकों को सुकूं देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
travel
उत्तराखंड के आपको फूलों की घाटी जरूर जाना चाहिए। यह गढ़वाल क्षेत्र के चमोली जिले में स्थित है। इसे विश्व की धरोहर घोषित किया गया हैफूलों की घाटी 87.50 किमी वर्ग क्षेत्र में फैली है। इसे यूनेस्को ने 1982 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया था। हिमाच्छादित पर्वतों से घिरी हुई यह घाटी बेहद खूबसूरत है। यहां आपको फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी। यह क्षेत्र बागवानी विशेषज्ञों और फूल प्रेमियों के लिए बेहद फेमस है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।