फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2025: इस रक्षाबंधन पर बहन को दें ट्रिप का गिफ्ट, ये पांच जगहें बना देंगी रिश्ता और भी खास

Tue, 29 Jul 2025 01:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 29 Jul 2025 01:00 PM IST
सार

Raksha Bandhan 2025: राखी का त्योहार वीकेंड पर आ रहा है तो यह परफेक्ट मौका है छोटी सी ट्रिप या गेटअवे की प्लानिंग करने का। भाई अपनी बहन को तोहफे में एक यादगार सफर दे सकते हैं। ऐसा तोहफा बहन जीवनभर याद रखेगी और भाई के साथ मजेदार वक्त बिता पाएगी, जिससे उनका रिश्ता भी मजबूत होगा और राखी का पर्व यादगार बन जाएगा।

विज्ञापन
5 Beautiful Places to Visit with Your Sister this Raksha Bandhan 2025 behen ke sath ghumne ke liye best jagah
भाई बहन रक्षाबंधन पर कहां घूमने जा सकते हैं? - फोटो : adobe

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन सिर्फ धागा बांधने और मिठाइयां खिलाने का दिन नहीं, यह भाई-बहन के अनमोल रिश्ते को जश्न के तौर पर मनाने का मौका है। तो फिर क्यों न  इस बार राखी के पर्व को और भी यादगार और खास बनाया जाए? इस वर्ष रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। राखी का त्योहार वीकेंड पर आ रहा है तो यह परफेक्ट मौका है छोटी सी ट्रिप या गेटअवे की प्लानिंग करने का। भाई अपनी बहन को तोहफे में एक यादगार सफर दे सकते हैं। ऐसा तोहफा बहन जीवनभर याद रखेगी और भाई के साथ मजेदार वक्त बिता पाएगी, जिससे उनका रिश्ता भी मजबूत होगा और राखी का पर्व यादगार बन जाएगा। इस लेख में ऐसी पांच जगहों के बारे में बताया जा रहा है, जहां भाई अपनी बहन को ट्रिप पर ले जा सकते हैं। वीकेंड पर घूमने के लिए यह जगहें बेस्ट हैं।

5 Beautiful Places to Visit with Your Sister this Raksha Bandhan 2025 behen ke sath ghumne ke liye best jagah
ऋषिकेश - फोटो : AdobeStock

ऋषिकेश

उत्तराखंड का ऋषिकेश आध्यात्म और एडवेंचर का मेल है। अगर बहन को नेचर और शांति पसंद है, तो ऋषिकेश बेस्ट रहेगा। यहां गंगा आरती, लक्ष्मण झूला और रिवर राफ्टिंग से भरपूर रोमांच भी मिलेगा। राखी के बाद एक साथ ध्यान या योग सेशन में बैठना यादगार रहेगा। दो दिन में ऋषिकेश घूम कर वापसी की जा सकती है। यहां कम बजट में आसानी से घूम सकते हैं।

5 Beautiful Places to Visit with Your Sister this Raksha Bandhan 2025 behen ke sath ghumne ke liye best jagah
पिछोला लेक उदयपुर - फोटो : Adobe

उदयपुर

झीलों का शहर उदयपुर की खूबसूरती बहन को प्रसन्न कर देगी। राजस्थान के इस शानदार शहर में झीलों और महलों का नजारा भाई-बहन के रिश्ते को भी एक नया रंग देगा। यहां लेक पिछोला, सिटी पैलेस और लोकल फूड का लुत्फ उठा सकते हैं। एक शाम बहन के साथ नाव की सैर परफेक्ट रक्षाबंधन गिफ्ट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Beautiful Places to Visit with Your Sister this Raksha Bandhan 2025 behen ke sath ghumne ke liye best jagah
दलाई हिल्स, मसूरी - फोटो : instagram

मसूरी

उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी की सैर बजट में और दो दिन की ट्रिप में पूरी की जा सकती है। यहां के पहाड़, बादल, हल्की ठंडक बहन का दिल जीत लेगी। मसूरी में केम्पटी फॉल्स, मॉल रोड, केबल कार राइड, कंपनी बाग, बुद्धा टेंपल और दलाई हिल्स पर घूमने जा सकते हैं। भाई और बहन दोनों यहां काफी एंजॉय करेंगे और ढेर सारी फोटो क्लिक कराकर यादे साथ ले जाएंगे। 

विज्ञापन
5 Beautiful Places to Visit with Your Sister this Raksha Bandhan 2025 behen ke sath ghumne ke liye best jagah
Jaipur - फोटो : amar ujala File

जयपुर

आपकी बहन खरीदारी का शौर रखती हैं तो उन्हें जपयुर लेकर जा सकते हैं। यहां राजस्थानी कपड़े, ज्वेलरी और हाथ से बनी राखियां सब कुछ मिलेगा एक जगह। यहां कई ऐतिहासिक जगह, शाही महल और राजशाही ठाट-बाट देखने को मिलेगा। जयपुर  में जयगढ़ का किला, आमेर फोर्ट और हाथी राइड का मजा ले सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed