फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धरती का स्वर्ग मानी जाती है यह जगह, जहां मुकेश अंबानी के बेटे की हो रही है बैचलर पार्टी

Sun, 24 Feb 2019 04:24 PM IST
Sumit kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 24 Feb 2019 04:24 PM IST
विज्ञापन
Akash Ambani bachelor party in Switzerland here is all details of the place
akash ambani, shloka mehta - फोटो : social media

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी इसी साल 9 मार्च में श्लोका मेहता से होने वाली है। दोनों परिवार जोर-शोर से शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जिस तरह मुकेश अंबानी ने बेटी की शादी से पहले उदयपुर के आलिशान 'द ओबरॉय अदयविलास' होटल में प्री वेडिंग पार्टी की थी, वैसे ही बेटे के लिए भी रॉयल अंदाज में प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया है। अब आप यह जानने के लिए बेताब होंगे कि आकाश के प्रीवेडिंग के लिए कौन सी स्पेशल जगह चुनी गई है।

Akash Ambani bachelor party in Switzerland here is all details of the place
akash ambani

आकाश और श्लोका की प्री-वेडिंग पार्टी स्विटजरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में चल रही है। यह शहर करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह ग्रैंड पार्टी सेंट मॉरिट्ज के सबसे महंगे होटल बैडरट पैलेस में रखी गई है, जो एक झील के किनारे बना हुआ है। इस होटल से बेहद शानदार नजारा दिखाई देता है। आगे की स्लाइड्स में जानें इस होटल से जुड़ी और जानकारियां...

Akash Ambani bachelor party in Switzerland here is all details of the place
akash ambani

स्विटजरलैंड शहर अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। इसे धरती का स्वर्ग कहते हैं। आकाश और श्लोका की प्री वेडिंग पार्टी जहां रखी गई है वो जगह भी जन्नत से कम नहीं है। खर्चे की बात करें तो इस होटल में एक कमरे में ठहरने का खर्च कम से कम 98,500 रुपए है। वहीं, सबसे महंगे सुइट का खर्च 3,08,939 रुपए है। खबर है कि, पार्टी के लिए लिए 500 मेहमानों को निमंत्रण दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Akash Ambani bachelor party in Switzerland here is all details of the place
akash ambani pre wedding - फोटो : social media

बता दें इस शहर में दो बार विंटर ओलंपिक भी हो चुका है। सर्दियों के साथ-साथ गर्मियों में भी लोग यहां घूमना काफी पसंद करते हैं। इस जगह की खूबसूरती का अंदाजा आप इसकी तस्वीरों से लगा सकते हैं। सर्दियों में सेंट मॉरिट्ज जाने के लिए Zermatt से ग्लेशियर एक्सप्रेस से जाने की बात ही अलग है। पूरे रास्ते खूबसूरत नजारों का आनंद लेकर आप जन्नत में होने जैसा एहसास करेंगे। ठंड के दिनों में यहां बर्फीली झील की परत पर आप स्किंग का लुत्फ ले सकते हैं।

विज्ञापन
Akash Ambani bachelor party in Switzerland here is all details of the place
akash ambani wedding - फोटो : social media

बताया जा रहा है कि आकाश अंबानी इसी होटल में अपनी बैचलर पार्टी भी देंगे। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर तमाम नामचीन लोग मेहमान के रूप में शामिल होंगे। प्री वेडिंग फंक्शन रविवार को शाम 5.30 बजे से लेकर सुबह 2 बजे तक चलेगा। पार्टी में हिंदुस्तानी म्यूजिक को तवज्जो दी जाएगी। इस पूरी पार्टी का पूरा अरेंजमेंट लंदन की एक ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी को दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed