Hindi News
›
Photo Gallery
›
Lifestyle
›
Travel
›
Bakrid Holiday Travel Guide Top Destinations to Visit with family Bakrid par ghumne ke liye best jagahen
{"_id":"683d3d4db7d0df6fe402b60b","slug":"bakrid-holiday-travel-guide-top-destinations-to-visit-with-family-bakrid-par-ghumne-ke-liye-best-jagahen-2025-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bakrid Holiday Travel Guide: बकरीद की छुट्टी है तो इन जगहों पर घूमने का बना लें प्लान","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Bakrid Holiday Travel Guide: बकरीद की छुट्टी है तो इन जगहों पर घूमने का बना लें प्लान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 06 Jun 2025 01:07 PM IST
सार
Bakrid Holiday Travel Guide: इस लेख नें कुछ बेहतरीन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप बकरीद की छुट्टी मनाने जा सकते हैं। इन स्थलों की सैर आप दो से तीन दिन में कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बकरीद की छुट्टी में कहां घूमने जाएं
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Bakrid Holiday Travel Guide: इस महीने की शुरुआत इस्लाम धर्म के एक महत्वपूर्ण त्योहार के साथ हो रही है। बकरीद इस्लाम धर्म का पवित्र पर्व है। इस साल भारत में बकरीद या ईद उल अजहा का पर्व 7 जून 2025 को मनाया जा रहा है। इसके साथ ही वीकेंड मिल रहा है। अगर आपके पास इस बकरीद पर छुट्टी है और आप कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो कम भीड़-भाड़ वाली, शांत और खूबसूरत हैं।
बस ध्यान रखें कि बकरीद के दौरान मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर भीड़ ज्यादा हो सकती है, इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों का चयन कर रहे हैं तो होटल व ट्रेन बुकिंग पहले से करा लें। इस लेख में कुछ बेहतरीन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है, जहां आप बकरीद की छुट्टी मनाने जा सकते हैं। इन स्थलों की सैर आप दो से तीन दिन में कर सकते हैं।
2 of 5
बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ
- फोटो : Adobe
लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ईद उल अजहा का पर्व लजीज पकवानों के साथ मनाया जाता है। इस शहर में बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा है, जो ईद के उत्साह में खिल उठता है। यहां आने वाले टुन्डे कबाब, बिरयानी का लुत्फ उठाने के साथ ही कई तरह के स्वादिष्ट पकवानों का स्वाद चख सकते हैं। यहां आप चिकनकारी शॉपिंग कर सकते हैं।
3 of 5
मुन्नार
- फोटो : instagram
मुन्नार
भारत का दक्षिणी राज्य केरल अपनी परंपराओं के अनूठे मिश्रण के लिए जाना जाता है और ईद उल अजहा यहां विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता है। आप केरल के खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार में छुट्टियां बिताने भी जा सकते हैं जो प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहतरीन विकल्प है। छुट्टियों में यहां पहुंचकर आप खुद कोो तरोताजा महसूस करेंगे। साथ ही आप बकरीद के दौरान यहां की समृद्ध संस्कृति का अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माउंट आबू घूमने जा सकते हैं
- फोटो : instagram
माउंट आबू
राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन माउंट आबू है, जहां जून की गर्मी में भी मौसम खुशगवार रहता है। बकरीद की छुट्टी को रोमांटिक और यादगार बनाने के लिए यह जगह बेहतरीन विकल्प है। बजट और कम वक्त में आप यहां अपने परिवार, पार्टनर या बच्चों संग छुट्टियां बिताने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
दार्जिलिंग
- फोटो : instagram
दार्जिलिंग
अगर आप पूर्वोत्तर की ओर जाना चाहते हैं तो पश्चिम बंगाल जाएं। यहां स्थित दार्जिलिंग के खुशनुमा मौसम में सुकून के साथ छुट्टियां बिताना गर्मियों में सबसे शानदार अनुभव बन सकता है। यहां टॉय ट्रेन और कंचनजंगा की पहाड़ियों का नजारा यात्रा को यादगार बना देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।