फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chenab Railway Bridge: कश्मीर से कन्याकुमारी तक पहुंचना हुआ आसान, जानिए रेल यात्रा का रूट, किराया और समय

Fri, 06 Jun 2025 12:39 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 06 Jun 2025 12:39 PM IST
सार

Kashmir To Kanyakumari Train Route: आइए जानते हैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक कैसे पहुंच सकते हैं यात्री, क्या है रूट और किराया। इस लेख में कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल यात्रा की पूरी डिटेल पढ़ें।

विज्ञापन
Chenab Railway Bridge Kashmir To Kanyakumari Train Route Detail katra To Srinagar vande bharat Express
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : PTI

Chenab Railway Bridge : भारतीय रेल ने जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ ही देशभर के पर्यटकों को खास तोहफा दिया है। अब तक जो यात्री वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं, उन्हें कश्मीर जाने के लिए सड़क मार्ग या हवाई मार्ग से यात्रा करनी होती थी। सर्दियों में या अधिक बर्फबारी के कारण जम्मू से कश्मीर तक की सड़क मार्ग बाधित हो जाती थी। ऐसे में सफर मुश्किल हो जाता था। वहीं जो पर्यटक कश्मीर जाना चाहते थे, उनके लिए हवाई यात्रा का ही विकल्प रहता था। लेकिन अब वह दिल्ली, मुंबई या कन्याकुमारी देश के किसी भी स्थान से कश्मीर तक रेल यात्रा कर सकेंगे। आइए जानते हैं कन्याकुमारी से कश्मीर तक कैसे पहुंच सकते हैं यात्री, क्या है रूट और किराया। इस लेख में कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल यात्रा की पूरी डिटेल पढ़ें।




Chenab Railway Bridge Kashmir To Kanyakumari Train Route Detail katra To Srinagar vande bharat Express
चिनाब पुल के जरिए रेल मार्ग से जुड़ेगा जम्मू और कश्मीर घाटी। - फोटो : अमर उजाला

चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन आज

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया है। चिनाब रेलवे ब्रिज 272 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक का सबसे अहम पड़ाव है। यह पुल महज 1315 मीटर लंबा है। चिनाब ब्रिज दुनिया के सबसे ऊंचे पुल में शुमार है और एफिल टावर से भी ऊंचा है। इस पुल के बनने के बाद जम्मू तवी से कटरा होते हुए श्रीनगर तक रेल मार्ग के जरिए पहुंचना काफी सरल हो जाएगा और यात्रा में वक्त भी कम लगेगा।

चिनाब रेलवे ब्रिज की खासियत

चिनाब रेलवे ब्रिज को बनाने में दो दशक का समय लगा है, हालांकि इसके शुरू होने के बाद कश्मीर घाटी और जम्मू के बीच सीधा रेल लिंक बन जाएगा। यह पहली बार होगा कि लोग कन्याकुमारी से सीधा कश्मीर घाटी तक जा सकेंगे। 


एफिल टावर से ऊंचा पुल: 266 KMPH के तूफान से लेकर भूकंप-धमाके तक बेअसर, जानें चिनाब ब्रिज में और क्या खास

Chenab Railway Bridge Kashmir To Kanyakumari Train Route Detail katra To Srinagar vande bharat Express
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : Instagram
कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत एक्सप्रेस

अभी तक भारतीय रेलवे केंद्र शासित प्रदेश के जम्मू तक ही सीमित थी। जब आप ट्रेन का टिकट बुक करते थे तो जम्मू कश्मीर जाने वाली ट्रेन राजधानी श्रीनगर तक नहीं, बल्कि जम्मू तवी तक ही जाती थीं। इसके आगे का रास्ता लोगों को सड़क मार्ग के जरिए श्रीनगर (कश्मीर घाटी) तक तय करना होता था। जम्मू तवी से श्रीनगर की दूरी लगभग 350 किमी दूर है। जिसका सफर तय करने में लगभग छह घंटे लग जाते हैं। 

हालांकि ठंड के मौसम में बर्फबारी के बाद रास्ते बंद होने का खतरा रहता है, जिससे कश्मीर तक जाने के लिए मौसम के ठीक होने का इंतजार किया जाता है या फिर भारत के किसी भी शहर से हवाई मार्ग का सहारा लेना पड़ता है। लेकिन अब जम्मू तवी से श्रीनगर तक रेल मार्ग के जरिए पहुंच सकते हैं। अगर आप वैष्णो देवी धाम गए हैं तो कटरा से कश्मीर की रेल यात्रा कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chenab Railway Bridge Kashmir To Kanyakumari Train Route Detail katra To Srinagar vande bharat Express
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : Instagram

कटरा से श्रीनगर तक रेल मार्ग का रूट और किराया

कटरा-श्रीनगर रूट पर कुल 17 स्टेशन हैं। कटरा से कश्मीर तक दो वंदे भारत ट्रेन शुरू हो रही हैं जो नियमित चलाई जाएंगी। पहली सुबह 08.10 मिनट पर कटरा से रवाना होकर 11.10 मिनट पर श्रीनगर पहुंचेंगी। इस बीच 10 बजे बनिहाल स्टेशन पर रुकेगी।  वहीं दूसरी टेन, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से दोपहर 02.55 मिनट से चलकर बनिहाल होते हुए शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। इस सफर को सड़क मार्ग से तय करने में लगभग 6 घंटे का समय लगता था, उसे अब तीन घंटे में पूरा किया जा सकेगा। 

कश्मीर से दो वंदे भारत एक्सप्रेस को कटरा तक वापसी के लिए भी चलाया जाएगा। अभी ये चारों ट्रेन माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर मार्ग तक ही चलेंगी। जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को बेहतर बनाया जा रहा है, जिसके बाद ये चारों ट्रेन सीधे दिल्ली तक चलाई जा सकेंगी। 

कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया 715 रुपये प्रति व्यक्ति है और इकोनाॅमी क्लास का किराया 1320 रुपये होगा। आठ कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में 530 यात्री सफर कर सकेंगे। कटरा से ही यात्रियों के सामान और आईडी कार्ड की जांच होगी। 

 

Chenab Railway Bridge : चट्टानी इरादों को पहाड़ों ने दिया रास्ता, 400 मीटर की बाधा दूर करने में लगे चार साल
 

विज्ञापन
Chenab Railway Bridge Kashmir To Kanyakumari Train Route Detail katra To Srinagar vande bharat Express
ट्रेन - फोटो : instagram

दिल्ली से कश्मीर तक सीधी यात्रा जल्द

फिलहाल अभी कटरा से कश्मीर घाटी तक रेल सुविधा शुरू की गई है। साल के अंत तक दिल्ली से श्रीनगर के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलने की संभावना है। हालांकि अगर यात्री नई दिल्ली से श्रीनगर की यात्रा करना चाहते हैं तो गलताधाम एक्सप्रेस, जम्मू मेल, श्रीशक्ति एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस, वंदेभारत एक्सप्रेस से रवाना हो सकते हैं। इन ट्रेनों से आप जम्मू तवी पहुंचकर श्रीनगर की यात्रा कर सकते हैं। 

कन्याकुमारी से कश्मीर तक ट्रेन रूट

कन्याकुमारी से हिमसागर एक्सप्रेस के जरिए श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक तीन दिन का सफर तय करके पहुंचा जा सकता है। आगे की कश्मीर यात्रा के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से तीन घंटे का सफर करके कश्मीर पहुंच सकते हैं।


तस्वीरों में देखें दुनिया का सबसे ऊंचा पुल : आज पीएम करेंगे राष्ट्र को समर्पित, वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed