one day trip on Christmas 2025 : क्रिसमस 2025 इस वर्ष मध्य सप्ताह में गुरुवार के दिन मनाया जा रहा है। अब ऐसे में क्रिसमस पर सिर्फ एक दिन की यानी 25 दिसंबर की छुट्टी मिलेगी। जो लोग क्रिसमस पर घूमने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए एक दिन की छुट्टी में ट्रिप प्लान करना मुश्किल है। वहीं दिल्ली एनसीआर के प्रदूषण को देखते हुए शहर में क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं करना चाहते हैं। अब ऐसे में क्या किया जाए, जो शहर से बाहर खुली और स्वच्छ हवा में क्रिसमस भी मना सकें और छुट्टी की भी चिंता न करनी पड़े?
Christmas 2025 One Day Trip: क्रिसमस पर एक दिन की ट्रिप पर कहां जाएं? ये हैं बेस्ट जगहें
one day trip on Christmas 2025: क्रिसमस पर सिर्फ एक दिन की छुट्टी मिल रही है, लेकिन आपको ट्रिप पर जाना है तो आप कुछ ऐसी जगहों का चयन कर सकते हैं, जहां एक दिन का सफर रोमांचक हो सकता है।
नीमराना, राजस्थान
क्रिसमस डे को शाही अंदाज में सेलिब्रेट करने के लिए राजस्थान के नीमराना के सफर पर जा सकते हैं। दिल्ली से नीमराना की दूरी लगभग 120 किमी है, जिसका सफर तय करने में ढाई से तीन घंटे का वक्त लग सकता है। नीमराना सिर्फ़ किला नहीं, यह एक अनुभव है। ठंड की धूप, अरावली की पहाड़ियां और 15वीं सदी का वैभव समाए यह जगह क्रिसमस डे को शाही बना देती है।
एक दिन की यात्रा में आप नीमराना फोर्ट पैलेस में डे विज़िट कर सकते हैं। जहां शाही विरासत और किले की गलियों में घूमने का मजा उत्साहित कर देगा। रॉयल लंच और लाइव म्यूज़िक का लुत्फ उठा सकते हैं। नीमराना का एक दिन का ट्रिप 3500 से 6000 रुपये प्रति व्यक्ति आएगा, जिसमें परिवहन, लंच और साइट सीन का खर्च शामिल है। यह जगह कपल्स या परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए बेस्ट है।
मथुरा- वृंदावन
क्रिसमस पर आध्यात्मिक शांति के लिए मथुरा वृंदावन की यात्रा पर जा सकते हैं। दिल्ली से मथुरा-वृंदावन की दूरी लगभग 180 किमी है, जिसका सफर 3 से 4 घंटे में पूरा किया जा सकता है। रात में या सुबह तड़के यात्रा की शुरुआत करें। मथुरा वृंदावन पहुंचकर बांके बिहारी और प्रेम मंदिर के दर्शन करें। वृंदावन में परिक्रमा करें। श्रीकृष्ण जन्म भूमि, निधि वन, गोकुल, यमुना नदी पर नौका विहार के लिए भी जा सकते हैं। एक दिन में प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के साथ ही ब्रज के खाने का स्वाद भी लें। क्रिसमस पर यहां की यात्रा का अनुभव सुकूनभरा और भीड़ से हटकर होगा। सुबह की आरती और शाम की यमुना आरती दिल को स्थिर कर देती है। 2000 से 35000 प्रति व्यक्ति सफर का खर्च आ सकता है। सोलो ट्रैवलर्स, बुजुर्गों के साथ या परिवार के साथ आप यहां जा सकते हैं।
लैंसडाउन
पहाड़ों में छोटा-सा क्रिसमस सेलिब्रेशन करने के लिए लैंसडाउन की सैर करें। दिल्ली से 6 घंटे की ड्राइव करके लैंसडाउन तक का 250 किमी का सफर तय कर सकते हैं। अगर पहाड़ों पर जाने का मन हो लेकिन छुट्टी कम हो तो लैंसडाउन समझदारी वाला विकल्प हो सकता है। यहां शांत, साफ़ और बिना भीड़ के सफर का लुत्फ उठा सकते हैं। बुधवार शाम या रात में सफर पर निकलें। क्रिसमस की सुबह लैंसडाउन पहुंचकर टिप-इन-टॉप व्यू पॉइंट, सेंट मैरी चर्च, कैफे हॉपिंग और सनसेट का लुत्फ उठाएं। उसी रात वापसी भी कर सकते हैं। एक दिन के लैंसडाउन टूर के लिए 4000 से 5000 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आ सकता है। अगर खुद की गाड़ी से ग्रुप ट्रिप पर जा रहे हैं तो खर्च और कम हो जाएगा।
आगरा
क्रिसमस विद ताज को सेलिब्रेट करने के लिए आगरा की सैर करें। दिल्ली से आगरा की दूरी 230 किमी है, एक्सप्रेस वे से 4 घंटे का सफर तय करके यहां पहुंच सकते हैं। बस, कैब या ट्रेन से सफर का विकल्प मिलता है। क्रिसमस डे पर ताजमहल की सुबह कम भीड़, हल्की धुंध और ऐतिहासिक ठहराव के बीच मनाना मजेदार रहेगा। यहां सूर्योदय पर ताज दर्शन करें। पास में ही आगरा का किला घूमने जाएं। सदर बाजार और बेकरी ट्रीट का आनंद लें। 2000 से 4000 रुपये प्रति व्यक्ति सफर का खर्च आ सकता है। हालांकि रेल या बस यात्रा सस्ती हो सकती है।