शादियों का मौसम शुरु होते ही लोग शॉपिंग वगैरह की तैयारी करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इन सबके साथ ही सबसे जरूरी चीज होती है वो है पार्टनर के साथ हनीमून। एक ऐसी सैर जो जिंदगीभर याद रहे। अगर आप भी हनीमून के लिए किसी बेहतरीन सी रोमांटिक जगह की तलाश में हैं जहां पर आप सुकून के पल बिता सकें तो ये खूबसूरत डेस्टिनेशन आपका इंतजार कर रही हैं।
शिमला, मसूरी नहीं हनीमून पर जाने के लिए ये हैं भारत की 5 सबसे रोमांटिक डेस्टिनेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनीमून पर जाने के लिए ज्यादातर लोग ठंडी जगह जैसे शिमला या मसूरी जाना चाहते हैं। लेकिन अगर पार्टनर के साथ सही मायनों में छुट्टियों का लुत्फ उठाना है तो गोवा सबसे बेस्ट जगह है। यहां पर समुंदर की लहरों को अठखेलियां करते देखने के साथ ही आप अनलिमिटेड नाइट लाइफ एंज्वॉय कर सकते हैं। गोवा में बहुत सारे क्लब हैं जिनमें आप पूरी रात नाचते गाते बिता सकते हैं। तो हनीमून को यादगार मनाने के लिए इससे बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है।
पार्टनर के साथ हाथों में हाथ डालें समुद्र के किनारे टहलने का मजा लेना हो तो नील आइलैंड भी जा सकते हैं। बीच के ऊपर पड़ती सूर्य की किरणें, अंडमान का अनोखा इतिहास और वाटर एक्टिविटीज अंडमान को हनीमून के लिए सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन बनाते हैं। रात के समय समुद्र के बीचोबीच बने लाइटहाउस की चमक को आस-पास के द्वीपों पर पड़ते हुए देखते हैं या फिर एशिया के सबसे खूबसूरत बीच की सफेद रेत के ऊपर चलते हैं, तो आप महसूस कर सकते हैं कि थाईलैंड, मालदीव या मॉरीशस जाने की जरूरत नहीं हैं।
केरल के मुन्नार को बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन की लिस्ट में हम तीसरे नंबर पर रख सकते हैं। यहां पर पहाड़ियां, झीलें, कॉफी के बागान और हाउसबोट, स्पा सबकुछ है। यहां पर अल्लेप्पी या कुमारकोम में एक हाउसबोट राइड का आनंद लेना तो बनता है। देवदार के पेड़ों से घिरे सुंदर बैकवाटर के नजारों का पार्टनर के साथ मजा उठाएं।
राजस्थान का ये शहर हनीमून बिताने के लिए बेस्ट जगह है। शहर के अंदर इतनी सारी झीलें हैं जिन्हें देखना अपने आप में आकर्षक हैं। राजपूती आन-बान और शान का लुत्फ उठाते हुए किसी भी महल के आगे शानदार तस्वीरें खिंचवाइए। किसी शांत सी झील में बोटिंग करें या फिर सनसेट बोट क्रूज के जरिए सूर्यास्त के समय जगमगाते रास्तों का मजा लें।