{"_id":"69428c13cc27e3bb050dae24","slug":"best-places-for-pre-wedding-shoot-in-winter-season-in-india-2025-12-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Winter Pre-Wedding Shoot: सर्दियों में प्री वेडिंग शूट का है प्लान? ये लोकेशन हैं सबसे बेस्ट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Winter Pre-Wedding Shoot: सर्दियों में प्री वेडिंग शूट का है प्लान? ये लोकेशन हैं सबसे बेस्ट
Wed, 17 Dec 2025 05:18 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 17 Dec 2025 05:18 PM IST
सार
Best Place For Pre Wedding Shoot In India: सर्दी के मौसम में अगर आप प्री वेडिंग शूट कराना चाहते हैं तो यहां आपको कुछ बेस्ट जगहों की जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सर्दियों में प्री वेडिंग शूट का है प्लान? ये लोकेशन हैं सबसे बेस्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Best Place For Pre Wedding Shoot In India: सर्दियों का मौसम प्री वेडिंग शूट के लिए सबसे परफेक्ट माना जाता है। न ज्यादा गर्मी, न पसीने की परेशानी और न ही मेकअप खराब होने का डर। ठंडी हवा, साफ आसमान और नेचुरल लाइट फोटोज को और भी खूबसूरत बना देती है। यही वजह है कि आजकल कपल्स विंटर सीजन में प्री वेडिंग शूट करवाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
उदयपुर
1. उदयपुर
उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है। यहां की पिछोला झील, सिटी पैलेस और अरावली की पहाड़ियां प्री वेडिंग शूट को रॉयल और एलिगेंट लुक देती हैं। सर्दियों में मौसम सुहावना रहता है, जिससे आउटडोर शूट करना आसान हो जाता है। यहां आप रात के समय में भी खूबसूरत प्रे वेडिंग शूट करा सकते हैं।

जयपुर
- फोटो : instagram
2. जयपुर
जयपुर अपने ऐतिहासिक किलों और महलों के लिए जाना जाता है। आमेर फोर्ट, हवा महल और जल महल जैसे स्पॉट्स प्री वेडिंग शूट के लिए बेहद पॉपुलर हैं। विंटर सीजन में यहां की गुलाबी थीम फोटोज को और खूबसूरत बना देती है। यहां आपको सही बजट में फोटोग्राफर भी मिल जाएंगे।

मनाली
3. मनाली
मनाली सर्दियों में बर्फ से ढका रहता है, जो रोमांटिक प्री वेडिंग शूट के लिए परफेक्ट है। बर्फीले पहाड़, देवदार के जंगल और नदी किनारे शूट कपल की तस्वीरों में ड्रीम जैसा फील जोड़ देते हैं। मनाली में फोटोशूट का प्लान तभी करें, जब वहां बर्फ पड़ रही हो।

मसूरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
4. मसूरी
मसूरी को क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है। यहां की धुंध, हरियाली और पहाड़ी रास्ते फोटोशूट को बेहद सॉफ्ट और रोमांटिक टच देते हैं। सर्दियों में मसूरी का शांत माहौल कपल्स को खास पसंद आता है। यहां आप मॉल रोड पर भी फोटोशूट करा सकते हैं।