फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूबा डाइविंग के लिए बेस्ट हैं बाली की ये 4 जगहें, सोच क्या रहे हैं आज ही करें प्लान

Fri, 22 Feb 2019 06:05 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 22 Feb 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
Best places for scuba diving in Bali
scuba diving

अगर आप मरीन लाइफ को करीब से देखने के लिए स्कूबा डाइविंग करने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए बाली परफेक्ट जगह है। स्कूबा का जो मजा आपको बाली में मिलेगा वह अद्भुत और खास होगा। अंडरवॉटर ऐक्टिविटीज के लिहाज से बिना सोचे बाली का ट्रिप प्लान कर लें। बस इस ट्रिप को शानदार बनाने और अंडरवॉटर वर्ल्ड का मजा उठाने के लिए बाली में स्कूबा डाइविंग की बेस्ट जगहों के बारे में जरूर जान लें।

Best places for scuba diving in Bali
scuba diving

तुलमबेन बीच (Tulamben Beach)
स्कूबा डाइविंग के लिए बाली की सबसे फेमस जगह है तुलमबेन बीच। दरअसल इस जगह पर पूरे साल विजबिलिटी अच्छी रहती है। ऐसे में सनफिश से लेकर डॉल्फिन, ऑक्टोपस और अन्य समुद्री जीवों को देखने का अलग ही मजा है। इस बीच पर जो चीज सबसे ज्यादा जगह जो लोग पसंद करते हैं वो हैै USAT Liberty shipwreck। ये कारगो शिप दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सब्मरीन टॉरपिडो की चपेट में आ गया था। अमेरिका ने इसे बाहर निकालने की तमाम कोशिश की, लेकिन हर बार वह इसे बाहर निकालने में नाकामयाब रहा। आज भी यह शिप समुद्र में 30 मीटर गहराई में है।

Best places for scuba diving in Bali
scuba diving

कैंडीडासा बीच (Candidasa Beach)
ये बीच पूर्वी बाली में है। स्कूबा डाइविंग के लिए यहां कई सारे स्पॉट्स हैं। यहां आप अन्य अडवेंचर एक्टिविटी का मजा उठा सकते हैं। भले ही देश का तापमान कितना ही क्यों न बढ़ जाए, इस बीच का पानी हमेशा ठंडा रहता है और ठंडे पानी में डाइविंग करने का अपना ही मजा है। इसी वजह से डाइवर्स की भी ये जगह पहनी पसंद है। कैंडीडासा बीच पर स्कूबा डाइविंग के लिए Amuk Bay और Canyon सबसे ज्यादा मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Best places for scuba diving in Bali
island

मेनजंगन आइलैंड (Menjangan Island)
पश्चिमी बाली का यह आइलैंड 4 हजार हेक्टेयर में फैला है। यह एक संरक्षित प्राकृतिक रिजर्व है जो नैशनल पार्क का हिस्सा है। यहां डाइव करने के लिए आपको परमिट लेने की जरूरत पड़ती है। परमिट आपको पार्क के ऑफिस से मात्र 200 रुपये में मिल जाएगा।

विज्ञापन
Best places for scuba diving in Bali
pemutarean bay
पीमयूटेरन बे (Pemuteran Bay)
यह बीच भी संरक्षित है। 2 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैले इस बीच में डाइविंग के लिए अलग-अलग स्तर हैं। यहां दुनिया का सबसे बड़ा आर्टिफिशल रीफ गार्डन है। समुद्र की सतह से 36 मीटर नीचे इस गार्डन में देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं, जिन्हें देख आपको अच्छा एहसास होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed