Places To Visit October 2025: अक्टूबर का महीना भारत में त्यौहारों और छुट्टियों से भरा होता है। इस साल 2025 में अक्टूबर में कई लॉन्ग वीकेंड हैं, जो इसे यात्रा और घूमने के लिए परफेक्ट बनाते हैं। मौसम भी सुहावना होता है, न ज्यादा गर्मी, न ज्यादा सर्दी। ऐसे में चाहे पहाड़ों का आनंद लेना हो, रेगिस्तान की रेत पर ऊंट की सवारी करनी हो या समुद्र किनारे रिलैक्स करना हो, अक्टूबर आपके लिए सही समय है। आइए जानते हैं अक्टूबर 2025 की टॉप 10 घूमने की जगहें। अक्टूबर 2025 में छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाकर आप भारत की बेहतरीन जगहों की सैर कर सकते हैं। चाहे एडवेंचर चाहिए, शांति चाहिए या धार्मिक यात्रा, अक्टूबर का महीना हर ट्रैवलर के लिए खास है।
Best Places To Visit in October त्योहारों के बीच घूमने का मौका, अक्तूबर में इन 10 जगहों पर जाएं
Best Places To Visit in October: अक्टूबर 2025 में छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड का फायदा उठाकर आप भारत की बेहतरीन जगहों की सैर कर सकते हैं। चाहे एडवेंचर चाहिए, शांति चाहिए या धार्मिक यात्रा, अक्टूबर का महीना हर ट्रैवलर के लिए खास है।
Please wait...
अक्टूबर 2025 घूमने की टॉप 10 जगहें
अक्टूबर में मनाली की पहाड़ियां सुनहरी धूप और हल्की ठंडक से भरी होती हैं। यह मौसम एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट माना जाता है। वहीं, बर्फ से ढकी चोटियां और हरे-भरे जंगल इसे हनीमून कपल्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाते हैं। रोहतांग पास और सोलांग वैली यहां की मुख्य आकर्षण हैं। झीलों का शहर नैनीताल अक्टूबर में खास रूप से खूबसूरत नजर आता है। यहां नैनी झील में नौका विहार और स्नो व्यू प्वाइंट से हिमालय की झलक एक अद्भुत अनुभव देती है। फैमिली ट्रिप के लिए यह जगह आदर्श है। शॉपिंग के शौकीनों के लिए मॉल रोड और ठंडी सड़कों पर घूमना भी यादगार होता है।
मनाली, हिमाचल प्रदेश
नैनीताल, उत्तराखंड
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
अक्टूबर में वाराणसी धार्मिक यात्राओं का केंद्र बन जाता है। गंगा आरती की दिव्य आभा हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देती है। दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ मंदिर इस पवित्र नगरी के मुख्य आकर्षण हैं। दीपावली और देव दीपावली की तैयारियां इस समय घाटों को और भी जीवंत बना देती हैं। राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर अक्टूबर में घूमने के लिए बेहद अनुकूल रहती है। यहां हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी ऐतिहासिक धरोहरें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। राजसी संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक भोजन यहां का अनुभव और भी खास बना देते हैं।
जयपुर, राजस्थान
रणथंभौर नेशनल पार्क, राजस्थान
वन्यजीव प्रेमियों के लिए अक्टूबर रणथंभौर नेशनल पार्क घूमने का आदर्श समय है। मानसून के बाद जंगल हरे-भरे हो जाते हैं और सफारी के दौरान बाघ, तेंदुए और कई दुर्लभ पक्षी देखने को मिलते हैं। यहां की टाइगर सफारी पूरे देश में मशहूर है।
हम्पी, कर्नाटक
यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट हम्पी अपनी ऐतिहासिक धरोहरों और प्राचीन मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। अक्टूबर का मौसम यहां घूमने के लिए परफेक्ट रहता है। विरुपाक्ष मंदिर, स्टोन चैरियट और विजय नगर साम्राज्य के खंडहर पर्यटकों को बीते युग की भव्यता का अहसास कराते हैं।
केरल के बैकवॉटर अक्टूबर में अपनी हरी-भरी वादियों और शांत पानी के बीच सुकून का अनुभव कराते हैं। हाउसबोट पर ठहरना और नारियल के पेड़ों के बीच नौका विहार करना नेचर लवर्स के लिए किसी सपने से कम नहीं है। यह जगह कपल्स और फैमिली दोनों के लिए बेस्ट है।
पांडिचेरी
अक्टूबर में पांडिचेरी का मौसम समुद्र किनारे छुट्टियां बिताने के लिए बिल्कुल सही होता है। फ्रेंच आर्किटेक्चर वाली गलियां, प्रोमेनेड बीच और ऑरोविले यहां के खास आकर्षण हैं। शांति, मेडिटेशन और बीच हॉलिडे का बेहतरीन संगम यहां देखने को मिलता है।
