सब्सक्राइब करें

दिल्ली से पास इन जगहों पर उठा सकते हैं खूबसूरती का लुत्फ, हिमाचल और उत्तराखंड जैसा है माहौल

लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 06 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
best places to visit in delhi ncr for single couple and family
अगर आप अपनी व्यस्त जीवनशैली में उलझ गए हैं और दो पल सुकून चाहते हैं तो यात्राओं से बेहतर कोई जरिया नहीं है। प्रकृति के बीच हो आइए, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आप दिल्ली, नोएडा में रहते हैं तो एक दिन की छुट्टी पर ही आप नैनी लेक और ओखला पक्षी विहार घूम सकते हैं। यहां आपको सुकून मिलेगा। इसके अलावा भी तीन बेहतरीन जगहें हैं जो दिल्ली से सटी हुई हैं, जहां आपको प्रकृति का असली नजारा एवं खूबसूरती देखने को मिलेगी और तरोताजा महसूस करेंगे। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में...
best places to visit in delhi ncr for single couple and family
नैनी लेक
  • आप दिल्ली के नैनी लेक घूमकर खुद को तरोताजा कर सकते हैं। यहां कम खर्च में आप अच्छा लुफ्त उठा सकते हैं। नैनी लेक दिल्ली के मॉडल टॉउन में है। अगर आप दिल्ली या नोएडा में रहते हैं तो महज सौ रुपए में यहां पहुंच जाएंगे। यहां पूरे दिन रुकने और खाने-पीने का खर्च 500 होगा। लेक के खुलने का समय सुबह दस बजे है और शाम पांच तक यह लेक खुली रहती है। यहां के नजारों के बीच आपको सुकून मिलेगा। फैमिली के साथ जा रहे हैं, तो भी यह एक बेस्ट टूरिस्ट प्लेस है। 
best places to visit in delhi ncr for single couple and family
ओखला पक्षी विहार
  • दिल्ली में ही ओखला पक्षी विहार है।यहां 300 सौ प्रकार के पक्षियों  की प्रजातियां  पाएं जाते हैं। यह स्थान दिल्ली और नोएड़ा के बॉर्डर पर है। यहां आपको दूर-दराज से आएं प्रवासी पक्षी भी नजर आएंगे। इसके अलावा कुदरती नजारों के बीच बहुत ही अच्छा अनुभव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
best places to visit in delhi ncr for single couple and family
सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय उद्यान
  • आपको प्रकृति और पक्षियों के बीच जाना पसंद है तो सुल्तानपुर स्थित राष्ट्रीय उद्यान घूम सकते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह सबसे सही जगह है। करीब सौ साल से यह स्थान पक्षियों और झील की खूबसूरती से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहा है। यहां विदेश से आने वाले पक्षी सितंबर महीने से आने शुरू हो जाते हैं और मार्च तक झील और  वहां के आस-पास के जगहों पर आराम करते है। यहां करीब 250 प्रकार के पक्षियों की प्रजातियां पाई जाती हैं। दिल्ली से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह स्थान एक शानदार टूरिस्ट प्लेस है जहां आप एक दिन में ही जाकर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
best places to visit in delhi ncr for single couple and family
सिलिसढ़ झील
  • आप राजस्थान के अलवर स्थित सिलिसढ़ झील जा सकते हैं। यहां जाने के लिए आपको थोड़ी दूरी तय करनी होगी। इस स्थान पर आप नौकाविहार के साथ,स्कूबा डाइविंग, जेट स्कीइंग और वाॅटर जॉर्बिंग का भी मजा ले सकते हैं। यह एक बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस है। दरअसल, अलवर अपने आप में ही बहुत खूबसूरत है। आती हुई हल्की ठंड के बीच यहां आना आपको बहुत ही अनूठा अहसास देगा। यहां के खूबसूरत नजारे आप भूल नहीं पाएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed