फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Places To Visit in March 2025: इस महीने घूमने जाना चाहते हैं तो बेस्ट हैं भारत की ये जगहें

Wed, 12 Mar 2025 05:24 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 12 Mar 2025 05:24 PM IST
सार

कम छुट्टियों और बजट ट्रिप में ज्यादा से ज्यादा मजे किए जा सकें। अगर ऐसी ही जगह की तलाश में आप भी हैं तो यहां आपको मार्च में बजट ट्रिप के लिए कुछ जगहों का विकल्प दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Best Places To Visit in March 2025 Travel Destinations Plan Budget Trip
मार्च के महीने में कहां घूमने जाएं - फोटो : Freepik

Places To Visit in March 2025: मार्च के महीने में होली, ईद जैसे दो बड़े त्योहार हैं। इसके अलावा लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। ये महीने घूमने के लिए लिहाज से भी बेहतर है क्योंकि इस महीने छुट्टियां भी हैं और मौसम भी उपयुक्त है। मार्च में न तो अधिक गर्मी होती है और न ही अधिक सर्दी। ऐसे में अगर आप सफर की योजना बना रहे थे तो मार्च में ही घूमने के लिए बैग पैक करना शुरू कर दें। हालांकि सफर की योजना बनाते समय लोगों का विचार ऐसे स्थान को लेकर होता है जहां फूल पैसा वसूल ट्रिप हो सके। कम छुट्टियों और बजट ट्रिप में ज्यादा से ज्यादा मजे किए जा सकें। अगर ऐसी ही जगह की तलाश में आप भी हैं तो यहां आपको मार्च में बजट ट्रिप के लिए कुछ जगहों का विकल्प दिया जा रहा है। 




  

Best Places To Visit in March 2025 Travel Destinations Plan Budget Trip
वाराणसी - फोटो : instagram

वाराणसी

उत्तर प्रदेश के बनारस शहर संस्कृति और शांति का अनोखा अनुभव देता है। मार्च के महीने में यहां हल्की गर्माहट, गंगा किनारे शाम की ठंडी हवा महसूस की जा सकती है। दो से तीन दिन के ट्रिप पर लगभग 4000 से 6000 रुपये तक खर्च हो सकते हैं। 

दिल्ली समेत कई शहरों से वाराणसी के लिए रेल कनेक्टिविटी है। यहां से काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हो सकते हैं। शाम के वक्त गंगा आरती का दिव्य अनुभव महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा बनारसी स्ट्रीट फूड बाटी चोखा, टमाटर चाट, और बनारसी पान का स्वाद चखने को मिलेगा। यहां बोट राइड और गंगा किनारे सस्ते होटल आसानी से मिल जाते हैं। दिल्ली से वाराणसी के लिए ट्रेन 500 से 1,000 रुपये में और बस 600 से 1,200 रुपये में उपलब्ध हैं।

Best Places To Visit in March 2025 Travel Destinations Plan Budget Trip
मैक्लोडगंज - फोटो : Instagram

मैक्लोडगंज

पहाड़ों की गोद में सुकून का अनुभव चाहिए तो हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंड की सैर पर निकलें। मार्च के महीने में यहां हल्की ठंड और साफ आसमान रहता है। मैक्लोडगंज में त्रिउंड ट्रेक, भागसू झरना और नामग्याल मठ घूमने लायक जगहे हैं। तिब्बती फूड जैसे मोमो, थुकपा और शाकाहारी व्यंजन ट्राई कर सकते हैं। इस हिल स्टेशन में सस्ते गेस्ट हाउस और हाॅस्टल 500 रुपये से 800 रुपये में मिल सकते हैं। दिल्ली से धर्मशाला तक बस से आ सकते हैं ,जिसका किराया 600 से 1200 रुपये और लोकल टैक्सी से 200 से 300 रुपये लग सकते हैं। इसके अलावा 2-3 दिन के ट्रिप में प्रतिव्यक्ति 5000 से 8000 रुपये व्यय हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Places To Visit in March 2025 Travel Destinations Plan Budget Trip
ऋषिकेश - फोटो : Freepik

 ऋषिकेश

एडवेंचर और आध्यात्मिकता का संगम ऋषिकेश उत्तराखंड के सबसे लोकप्रिय और सस्ते पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां इस मौसम में हल्की ठंडक और सुहावना मौसम होता है। ऋषिकेश की दो से तीन दिन की यात्रा 3-4 हजार रुपये में की जा सकती है। यहां आ रहे हैं तो गंगा किनारे बसे इस स्थान पर योग, मेडिटेशन और एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाएं। रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं। लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ महादेव मंदिर घूमने लायक जगहें हैं। दिल्ली से ऋषिकेश के लिए ट्रेन या बस लगभग 300 से 800 रुपये में आसानी से मिल जाती है।

विज्ञापन
Best Places To Visit in March 2025 Travel Destinations Plan Budget Trip
जयपुर - फोटो : PTI

जयपुर

राजस्थान के जयपुर में शाही इतिहास और रंगीन बाजार का लुत्फ उठाने के लिए मार्च का महीना उपयुक्त है। इस समय मौसम में हल्की गर्माहट होगी जो घूमने के लिए सही है। जयपुर में अंबर किला, सिटी पैलेस, हवा महल और जल महल जैसे ऐतिहासिक स्थलों की सैर कर सकते हैं। बजट फ्रेंडली स्ट्रीट फूड जैसे प्याज कचौरी,  दाल बाटी चूरमा जरूर ट्राई करें। यहां शॉपिंग भी कम खर्च में कर सकते हैं। जौहरी बाजार और बापू बाजार से राजस्थानी जूतियां, गहने और कपड़े खरीद सकते हैं। दिल्ली से जयपुर के लिए ट्रेन या बस से पहुंच सकते हैंस जिसका किराया 300 रुपये से 700 रुपये हो सकता है। वहीं घूमने का खर्च 3 हजार से 5000 रुपये प्रति व्यक्ति आ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed