अक्सर जब कभी आप पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताने का सोचते होंगे तो जगह को लेकर परेशान होते होंगे और आपको समझ नहीं आता होगा कि आप उनके साथ डेट पर कहां जाए? वेलेंटाइन डे आने वाला है। ऐसे में अगर आप 14 फरवरी को अपने पार्टनर के संग यादगार वक्त बिताना चाहते हैं, तो हम आपको दिल्ली के कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं। यहां आप अपने पार्टनर संग क्वालिटी टाइम एंजॉय कर सकेंगे और अपने पार्टनर के साथ अपनी डेट को कभी न भूलने वाला पल बना सकते हैं।
Valentine Day 2020: दिल्ली में रोमांटिक डेट के लिए ये जगहें हैं बेस्ट, पार्टनर संग बिताएं हसीन शाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस:
अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जाने के लिए गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस परफेक्ट प्लेस है। यह यह महरौली और साकेत के बीच में पड़ता है। यहां कई सारे गार्डन हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ ग्रीनरी का मजा लेते हुए एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। इतना ही नहीं यहां स्थित रेस्टोरेंट में आप टेस्टी खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह प्रेमी जोड़ों के लिए सबसे उपयुक्त जगह है।
हौज खास:
पार्टी करने के लिए तो आप हौज खास बहुत गए होंगे पर क्या आपको मालूम है यहां बहुत सारी रोमांटिक जगह भी है, जहां आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जा सकते हैं। आप चाहे तो फोर्ट में एक दूसरे के साथ घंटों बात कर सकते हैं या फिर Boheme और डियर पार्क भी जा सकते हैं। पूरा दिन साथ समय बिताने के बाद आप उन्हें कैंडल लाइट डिनर भी करा सकते हैं। यहां बहुत सारे रूफटॉप रेस्टोरेंट भी हैं। इसके अलावा हौज खास विलेज में कई सारे डिस्को भी हैं।
इंडियन माउंटेन फाउंडेशन मोती बाग:
अगर आप और आपके पार्टनर को एडवेंचर एक्टिविटीज पसंद है तो डेट पर जाने के लिए आप दोनों के लिए इससे अच्छी जगह नहीं हो सकती। यहां आप दोनों एक साथ माउंटेन क्लाइंबिंग का एक्सपीरियंस ले सकते हैं जो दोनों के लिए यादगार पलों में शुमार हो जाएगा।
रोज कैफे, साकेत:
रोमांटिक डेट के लिए साकेत के सैयद-उल-अजीब में स्थित रोज कैफे सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यहां का इन्टीरीअर ही इतना बेहतरीन है कि आपकी पार्टनर देखते ही इम्प्रेस हो जाएंगी। यहां आप दोनों सुकून से एक दूसरे के साथ हसीन पल बिता सकते हैं।