फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CEO World Report: दुनिया के 132 देशों में स्विटजरलैंड सबसे महंगा, भारत तीसरा सबसे सस्ता देश

Thu, 06 Feb 2020 01:10 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 06 Feb 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
ceo world report switzerland is most expensive country in the world
अमेरिका की बिजनेस मैगजीन सीईओ वर्ल्ड ने 132 देशों को लेकर सर्वे किया है - फोटो : Amar Ujala

अमेरिका की बिजनैस मैगजीन सीईओ वर्ल्ड ने दुनिया के 132 देशों का सर्वे कर महंगे और सस्ते देशों की सूची जारी की है। इसमें लोगों के रहन-सहन को आधार बनाया गया है। दुनिया के सबसे महंगे देश की सूची में स्विट्जरलैंड टॉप पर है, नॉर्वे दूसरे और आइसलैंड तीसरे स्थान पर है। वहीं, दुनिया के सबसे सस्ते देशों की सूची में पाकिस्तान पहले, अफगानिस्तान दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है।



ceo world report switzerland is most expensive country in the world
switzerland

दुनिया के सबसे महंगे देशों की सूची में पहले नंबर पर काबिज यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड की आबादी 86 लाख है। CEO World मैगजीन की रैंकिंग में स्विट्जरलैंड को सबसे ज्यादा 122 नंबर मिले हैं। स्विट्जरलैंड को वैसे भी महंगे देश के रूप में जाना जाता है। 

ceo world report switzerland is most expensive country in the world
india gate - फोटो : PTI

महंगे देशों की सूची में दुनिया के शक्तिशाली देश भी टॉप 10 में भी स्थान नहीं बना पाए हैं। अमेरिका इस सूची में 20वें, जबकि ब्रिटेन 27वें स्थान पर हैं। पाकिस्तान इस सूची में सबसे निचले पायदान पर है, यानी पाकिस्तान में रहना सबसे सस्ता है। नीचे से ऊपर की ओर बढ़ें तो सस्ते देशों में अफगानिस्तान दूसरे, जबकि भारत तीसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ceo world report switzerland is most expensive country in the world

अमेरिकी मैगजीन सीईओ वर्ल्ड ने इस सर्वे के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, लिम्बो कॉस्ट ऑफ लिविंग इंडेक्स, कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के आधार पर डेटा का विश्लेषण किया। सबसे महंगा देश स्विटजरलैंड बिग मैक इंडेक्स में भी सर्वोच्च स्थान पर है, जो दुनिया भर में मैकडॉनल्ड्स स्टेपल की कीमत का आकलन करता है।

विज्ञापन
ceo world report switzerland is most expensive country in the world
Food street - फोटो : Pixa

सभी 132 देशों की राजधानियों में यह सर्वे किया गया, जिसमें प्रतिष्ठित रेस्त्रां और पॉश कॉलोनियों से डेटा संग्रह किया गया। रहन-सहन के लिहाज से कई बिंदुओं को आधार बनाया, जिनमें प्रमुख मैट्रिक्स ये हैं: 

  • आवास/घर
  • कपड़े/पहनावा
  • परिवहन/टैक्सी किराया
  • इंटरनेट
  • किराने का सामान
  • बाहर खाना 
  • अन्य उपयोगिता
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed