किसी भी रेस्तरां में हमारे लिए दो चीजें मायने रखती हैं। पहला- वहां का जायका और दूसरी चीज जो हमें वहां खींचती है वह है वहां का बेहतरीन इंटीरियर। लेकिन कई ऐसे रेस्तरां भी हैं जो होटल के इंटीरियर से ज्यादा अपने बाहरी नजारों के लिए पहचाने जाते हैं। कहने का मतलब है कि ऐसे रेस्तरां और होटल जहां से दिखने वाला व्यू बेहतर खूबसूरत होता है। आप ही सोचिए कि अगर आप कहीं किसी रेस्तरां में बैठकर खाना खा रहे हों और बाहर का नजारा बिल्कुल अद्भुत हो तो कितना अच्छा होगा। वेलेंटाइन वीक (valentine Week) शुरु होने वाला है, तो ऐसे में हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे रेस्तरां और होटल के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अपने पार्टनर के साथ बाहरी व्यू के नजारों के बीच जायके का आनंद उठा सकते हैं।
Valentine Day 2020: इस वेलेंटाइन अपने पार्टनर को ले जाएं दिल्ली के ये 5 बेहतरीन ROOF TOP रेस्टोरेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mia Bella, Hauz khas
कैफे, रेस्टोरेंट का हब माने जाने वाला हौज खास युवाओं के हैंगआउट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन में से एक है।यहां मौजूद मिया बेला रेस्तरां युवाओं को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक लगता है। यहां आपको लजीज भोजन के साथ खूबसूरत व्यू भी देखने को मिलेगा।
यहां आपको पिज्जा से लेकर बेक्ड लेजगनस और Tiramisu जैसी बेहतरीन डिशों का स्वाद चखने को मिलेगा। मिया बेला अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां समय बिताने आए दो व्यक्ति के खाने का खर्च करीब 1800 रुपये आ सकता है।
OKO, The lalit hotel
द ललित होटल की 27 वीं मंजिल पर OKO है, जो दिल्ली में सभी पैन-एशियाई भोजन प्रेमियों के लिए एक छिपा हुआ खजाना है।टॉफ फ्लोर से होटल के बाहर का नजारा अद्भूत लगता है जो आपके दिन को बेहद खास बना सकता है। आप यहां शानदार Sushi और Sashimi का आनंद उठा सकते हैं।
चाहे आप जन्मदिन मना रहे हों या सालगिरह, OKO आपके दिन को खास बनाने का काम करता है। बात अगर खर्च की करें तो बता दें, यहां दो व्यक्तियों को लगभग 4200 रुपये तक का खर्च उठाना पड़ सकता है।अगर आप अपने पार्टनर के साथ खास दिन बनाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाएं।
Parikrama Hotel, KG Marg
यहां आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए शहर के 360-डिग्री दृश्य का मजा भी ले सकते हैं। यह रेस्तरां शहर के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक है और लिप-स्मैकिंग मुगलई व्यंजनों को परोसने के अलावा अपनी बेहतरीन सर्विस के लिए भी जाना जाता है। यहां का बटर चिकन, चिकन कोरमा और बटर नान इतना अच्छा है कि आपके मुंह में पानी आ सकता है।परिक्रमा आपको समग्र भोजन का शानदार अनुभव प्रदान करता है। यहां दो व्यक्तियों के खाने का खर्च आमतौर पर 2400 रुपये हो सकता है।
Kylin- Sky Bar
सुंदर कैबानास और स्वादिष्ट पैन-एशियाई भोजन आपके और आपके पार्टनर के लिए एक परफेक्ट डेट नाइट के लिए काइलिन बेहतरीन जगह है। Teppanyaki Grill ऑर्डर करते हुए रुफटॉप बार के व्यू का अद्भूत नजारे को निहारते रहिए। चूंकि बार वसंत कुंज में है, यह हरे भरे क्षेत्रों से घिरा हुआ है, इसलिए आप इस रूफटॉप बार में खूबसूरत शाम बिताने के दौरान कुछ ताजी हवा का आनंद भी ले सकते हैं। यहां दो व्यक्तियों का खर्च करीब 2200 रुपये आ सकता है।