फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC लाया है रामायण टूर पैकेज, भगवान राम से जुड़े 12 धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए हो जाएं तैयार

Thu, 06 Feb 2020 07:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Thu, 06 Feb 2020 07:32 AM IST
विज्ञापन
IRCTC Tour Package visit to Ayodhya sitamarhi Varanasi janakpur by Ramayana yatra package
रामायण यात्रा (सांकेतिक तस्वीर)

आईआरसीटीसी (IRCTC) समय-समय पर धार्मिक यात्राओं के लिए टूर पैकेज देता है। खासकर भारत दर्शन यात्रा के तहत ऐसे टूर करना हमारी बजट के हिसाब से भी बहुत सही रहता है। धार्मिक स्थलों की यात्राएं करना करने से हमारे मन को सुकून और शांति मिलती है और यात्रा करने से हम खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। एक बार फिर IRCTC लेकर आया है- रामायण यात्रा पैकेज, जिसके तहत आप 14 धार्मिक स्थलों की यात्रा कर पाएंगे। यह टूर अगले महीने शुरू होने वाला है, तो आप भी धार्मिक यात्राओं में रुचि रखते हैं तो तैयारी कर लें। टूर पैकेज के बारे में पूरी जानकारी हम बता रहे हैं: 

IRCTC Tour Package visit to Ayodhya sitamarhi Varanasi janakpur by Ramayana yatra package

आईआरसीटीसी का यह पैकेज 14 दिन और 13 रातों का है, जिसके लिए महज 15 हजार 990 रुपये में आप देश के 12 धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। इस यात्रा में भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या से लेकर सीता की जन्मस्थली जनकपुर(नेपाल) तक की यात्रा कराई जाएगी। यात्रा के दौरान लोग 12 तीर्थस्थलों पर जा सकेंगे।

IRCTC Tour Package visit to Ayodhya sitamarhi Varanasi janakpur by Ramayana yatra package
जनकपुर मंदिर
इन जगहों पर घुमाएगी ये ट्रेन
  • हंपी
  • नासिक
  • चित्रकूट धाम
  • वाराणसी
  • बक्सर
  • रघुनाथपुर
  • सीतामढ़ी
  • जनकपुर (नेपाल)
  • अयोध्या
  • नंदीग्राम
  • इलाहाबाद
  • श्रृंगवेरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC Tour Package visit to Ayodhya sitamarhi Varanasi janakpur by Ramayana yatra package
आईआरसीटीसी की इस यात्रा के लिए लोग चेन्नई और मदुरई के अलावा दिंदिगुल, करुर, ईरोड, सलेम, जोलार्पेट्टई, काटपाडी, नेल्लोर, विजयवाड़ा आदि स्टेशनों से ट्रेन पर सवार हो सकेंगे।
विज्ञापन
IRCTC Tour Package visit to Ayodhya sitamarhi Varanasi janakpur by Ramayana yatra package
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

कब से कब तक की होगी यात्रा
यह यात्रा आगामी पांच मार्च को शुरू होगी और 18 मार्च को खत्म होगी। पांच मार्च को ट्रेन मदुरई से खुलेगी और फिर तमाम बोर्डिंग स्टेशनों से यात्रियों को लेते हुए रवाना होगी। वापसी में 18 मार्च को यह अन्य स्टेशनों पर भी यात्रियों को उतारते हुए मदुरई पहुंचेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed