{"_id":"5db1817d8ebc3e93a230e57a","slug":"best-tourist-places-name-in-haryana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरियाणा भी है खूबसूरती का खजाना, देखकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे आप","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
हरियाणा भी है खूबसूरती का खजाना, देखकर आश्चर्य में पड़ जाएंगे आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 24 Oct 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरियाणा में खूबसूरत जगहें ऐसा सुनकर हर कोई आश्चर्य में पड़ जाता है। क्योंकि शायद ही किसी को भरोसा हो की इस राज्य में जहां की बोली सबसे ज्यादा मशहूर है वहां पर भी कुछ देखने के लिए हो सकता है। लेकिन आज हम आपकी इस गलतफहमी को दूर किए देते हैं और बताते हैं कि हरियाणा में बहुत से आकर्षक टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। जिनको देखने के बाद आप इनकी खूबसूरती के कायल हो जाएंगे। तो आगे की स्लाइड में देखें कौन सी हैं वो जगह.....
2 of 5
हरियाणा के बारे में कहा जाता है कि यह वह जगह हैं जहां महर्षी वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी। धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से हरियाणा का बेहद महत्व है। यहीं वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था और कर्म की महत्ता पर प्रकाश डाला था।
3 of 5
हरियाणा में आप कुरुक्षेत्र घूम सकते हैं। यह एक धार्मिक स्थल है जहां महाभारत का युद्ध हुआ था। ये ही वो जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया था। कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टियों से बेहद महत्व है। बड़ी तादाद में पर्यटक कुरुक्षेत्र देखने आते हैं। कुरुक्षेत्र में घूमने की बहुत सी जगहें हैं। यहां आप बिरला मंदिर, श्रीकृष्ण म्यूजियम और धरोहर हरियामा म्यूजियम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pixa
आप हरियाणा में अंबाला की सैर कर सकते हैं। अंबाला हरियाणा का सबसे पुराना शहर है। अंबाला में आप शीशगंज गुरुद्वारा, गुरुद्वारा मंजी साहब और दूसरे पर्यटक स्थलों को घूम सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : pixa
इसके अलावा आप चंडीगढ़ की सैर कर सकते हैं। यहां आपको घूमने के लिए बहुत-सी जगहें मिलेंगी। चंडीगढ़ बहुत खूबसूरत शहर है जहां आपको हर लेटेस्ट फैशनल से लेकर लजीज खाना हर कुछ मिलेगा। आप अपनी शॉर्ट ट्रिप में चंडीगढ़ में रोज गार्डन, सुखना झील, रॉक गार्डन और पिंजौर गार्डन घूम सकते हैं।रोज गार्डन की सैर कर सकते हैं। यह गार्डन 1967 में जाकिर रोज गार्डन के नाम से स्थापित हुआ था यह एशिया का सबसे बड़ा गुलाबों का गार्डन है। रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हर प्रकार के गुलाब की प्रजातियां हैं। आप इस खूबसूरत रोज गार्डन की सैर जरूर करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।