फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की इन जगहों से मिलेगी उत्तराखंड-हिमाचल घूमने के लिए सस्ती बस सेवाएं, ऐसे बनाएं प्लान

Thu, 24 Oct 2019 03:34 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: सारंग उपाध्याय Updated Thu, 24 Oct 2019 03:34 PM IST
विज्ञापन
delhi to uttarakhand and himachal bus package and places
travel - फोटो : pixa

दिल्ली पहुंचते ही हर युवा सोचता है कि कब वह पहाड़ों के प्रदेश उत्तराखंड और हिमाचल घूम आए। जाहिर है दोनों ही राज्यों की खूबसूरती देश ही पूरी दुनिया में है। कई लोग वीकएंड पर नैनीताल, हरिद्वार, शिमला बस से ही जाते हैं। दरअसल, इन टूरिस्ट प्लेसेस पर जाने के लिए बस एक सस्ता और आसान साधन। आइए आपको बताते  हैं  दिल्ली में उन जगहों के बारे में जहां आपको उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने के लिए अच्छी और सस्ती बस सेवाएं मिलेंगी। 

delhi to uttarakhand and himachal bus package and places
25 New Cameras Installed Across Delhi - फोटो : Social
दरअसल, दिल्ली से उत्तराखंड की दूरी करीब 400 किमोलीटर के आसपास है। आप दो दिन की छुट्टी में उत्तराखंड के बेहतरीन टूरिस्ट प्लेसेस की सैर कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं कि हिमाचल और उत्तराखंड में कहां घूमें और कहां से आपको सस्ते में बस मिलेगी। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां मिलेगी अच्छी और सस्ती बस सेवाएं।   

इन लग्जरी बसों के जरिए आप महज 6 घंटे में दिल्ली से नैनीताल की दूरी तय कर सकते हैं। इसी तरह आपको हिमाचल जाने के लिए भी आनंद विहार और कश्मीरी गेट से बसें मिल जाएंगी। आप चाहें तो मंडी हाउस स्थित हिमाचल भवन भी जा सकते हैं। 
delhi to uttarakhand and himachal bus package and places
travel - फोटो : pixa

यदि पहाड़ों के सुंदर शहर नैनीताल घूमने का प्लानिंग बना रहे हैं तो यकीनन आपकी चॉइस शानदार है। बताते चलें कि दिल्ली से नैनीताल की दूरी महज 337  किलोमीटर है। आप दिल्ली से करीब 7- 8 घंटे में बस के जरिए नैनीताल पहुंच सकते हैं। नैनीताल जाने के लिए आपको आनंद विहार से बस मिलेगी। आप चाहे तो उत्तराखंड परिवहन की बस से दिल्ली से नैनीताल जा सकते हैं, अगर आपको प्राइवेट टूर एंड ट्रैवल की बस में नैनीताल का सफर तय करना है तो आपको ये बसें आनंद विहार के बाहर से मिलेंगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi to uttarakhand and himachal bus package and places
दुबग्गा डिपो में रिचार्ज हो रहीं इलेक्ट्रिक सिटी बसें - फोटो : अमर उजाला

इस बात का ध्यान रखें कि हिमाचल भवन के बाहर से डायरेक्ट हिमाचल की बसें मिलती हैं। इसके अलावा कश्मीरी गेट और आनंद विहार से भी आप हिमाचल जा सकते हैं। हिमाचल में आप धर्मकोट, शिमला और दूसरे टूरिस्ट प्लेसेस पर घूम सकते हैं। दिल्ली से हिमाचल की दूरी महज 342 किलोमीटर है और आप 7  घंटे में बस के जरिए यहांं पहुंच सकते हैं।  

विज्ञापन
delhi to uttarakhand and himachal bus package and places
हिमाचल - फोटो : social media

हिमाचल में आप धर्मकोट घूम सकते हैंं। धर्मकोट छोटा-सा पर्यटक स्थल है जहां आप कैपिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां ज्यादा भीड़-भाड़ भी नहीं रहती। यह जगह मैक्लॉडगंज से 14 किमी की दूरी पर है। इस गांव के आस-पास आपको देवदार के घने जंगल दिखेंगे। यह छोटा-सा पर्यटन स्थल मुख्य तौर पर ध्यान केंद्र, धाम शिकारा और तुशिता ध्यान बौद्ध धर्म का अध्ययन और अभ्यास करने के केंद्र हैं। 

नोटः  यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया है। हिमाचल और उत्तराखंड जाने के लिए दिल्ली में और भी स्थान हैं जहां से आपको बस मिल सकती है। कई टूर और ट्रैवल एजेंट यह काम करते हैं। ज्यादा जानकारी संबंधित राज्यों की टूरिस्ट गाइड अथवा वेबसाइट से हासिल कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed