आपने चलते-फिरते बाजारों के बारे में तो सुना ही होगा। शायद विदेशों में इन तैरते हुए बाजारों को देखा भी हो। थाईलैंड के तैरते हुए बाजारों को देखने के लिए तो पूरी दुनिया से लोग जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी बहुत सी जगह हैं जहां पर पानी पर तैरते हुए बाजार लगते हैं। तो चलिए देखें वो कौन सी जगह हैं जहां पर तैरते हुए बाजारों में खरीददारी करने जाते हैं।
क्या आपने देखें है कभी तैरते हुए बाजार? विदेश नहीं भारत में ही हैं ये खूबसूरत जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड में सबसे मशहूर तैरता हुआ बाजार बना हुआ है जिसे देखने के लिए दुनिया भर से लोग आते हैं। इन मार्केट में रोजमर्रा के सामान से लेकर बर्तन वगैरह भी मिलते हैं।
केरल जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन में भी तैरते हुए बाजार बने हुए हैं। इस बाजार को पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए ही बनाया गया है। तो अगली बार जब भी केरल जाएं तो इन बाजारों की खूबसूरती को देखें बगैर मत लौटिएगा। इस बाजार का नाम है फ्लोटिंग त्रिवेणी सुपर स्टोर। ये बाजार एक बोट पर चलता है और इस मार्केट से आप अनाज से लेकर इलेक्ट्रानिक तक के सामान खरीद सकते हैं।
श्रीनगर में डल झील के ऊपर करीब 60 साल से नाव के ऊपर बाजार चल रहे हैं। इन नावों की प्रसिद्धि इतनी ज्यादा है कि कश्मीर जाने वाले पर्यटक इस बाजार को देखने जरूर जाते हैं। सुबह के समय लगने वाले इस बाजार में सब्जी बेची जाती है और बहुत से पर्यटक यहां से खरीददारी करते हैं।
कोलकाता में स्थायी रूप से फ्लोटिंग मार्केट बनाया गया है। जिसमें सौ से भी ज्यादा नावों पर बाजार लगाया जाता है। इस बाजार में पानी के ऊपर एक नाव से दूसरी नाव में जाने के लिए लकड़ी का रास्ता बनाया गया है। जिसे देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं। ये बाजार सुबह 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक खुला रहता है।