फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली तो जरूर घूमा होगा आपने लेकिन क्या इसके आस-पास की इन जगहों को देखा है

Thu, 24 Oct 2019 11:30 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 24 Oct 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
visiting places near manali
- फोटो : pixa

गर्मियों में सर्दी का एहसास लेना हो या फिर सर्दियों में बर्फबारी का मजा दोनों के लिए कुल्लू और मनाली घूमने वालों की पहली पसंद होती है। हिमाचल की इन खूबसूरत जगहों पर जाने का सपना तो हर कोई देखता है। लेकिन केवल कुल्लू मनाली ही नहीं इस जगह के पास में ही बनी हुई ये जगहें भी कुछ कम खूबसूरत नहीं है। यहां पर आने के बाद आपको एहसास होगा कि आप यहां पहले क्यों नहीं आएं। तो चलिए देखें वो कौन सी जगह है।


 
visiting places near manali
- फोटो : pixa
वशिष्ठ

मनाली से केवल 19 किमी दूर बना है छोटा सा कस्बा वशिष्ठ। ये जगह प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई है। इस जगह के बारे में बहुत सी पौराणिक मान्यताएं भी प्रचलित है जिनके बारे में सुनकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। मंदिरों के इस गढ़ में एक गर्म पानी का सोता है जिसके बारे में कहा जाता है कि अगर इस पानी में नहा लें तो शरीर के सारे त्वचा रोग मिट जाते हैं। तो अगली बार जब मनाली की सैर के लिए जाएं तो एक बार इस जगह की सैर के लिए जरूर जाएं।


 
visiting places near manali
- फोटो : pixa
गुलाबा

मनाली से ही 26 किमी दूर बना है गुलाबा। यहां के नजारे मनाली से भी ज्यादा सुंदर है। इस जगह का नाम कश्मीर के राजा गुलाब सिंह के नाम पर रखा गया है। हरी घास के मैदान और बर्फ से ढंकी पहाड़ों की चोटियां इस अद्भुत नजारे को देखना है तो एक बार इस गुलाबा का रुख जरूर करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
visiting places near manali
- फोटो : pixa
जगत्सुख

मनाली से एक घंटे की दूरी पर एक छोटा सा गांव हैं जगत्सुख। नग्गर से मनाली के रास्ते में बसा हुआ ये गांव होममेड चीज के लिए भी जाना जाता है। इस जगह पर भी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही बहुत से पुराने मंदिर देखने को मिलेंगे। अगर आप यहां जाएं तो होममेड चीज खरीदना न भूलें।


 
विज्ञापन
visiting places near manali
- फोटो : pixa
जीभी

अगर पहाड़ों पर गा़ड़ी चलाने में आपको कोई दिक्कत नहीं है तो तीन घंटे की दूरी पर बना है सबसे खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन जीभी। इस गांव की खासियत ये है कि यहां पर आप ट्रैकिंग का लुत्फ आराम से उठा सकते हैं। यहां पर आपके खोने या लापता होने का डर नहीं रहता क्योंकि इन रास्तों पर खुद गांव वालों ने निशान बनाए है। तो अगर आप एडवेंचर के शौकीन है और ट्रैकिंग करना पसंद है तो जीभी आपके लिए सबसे बढ़िया ट्रैक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed