फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फीले पहाड़ों से घिरा है उत्तर पूर्व का यह प्रदेश, यहां हैं ये 5 सबसे बेहतरीन टूरिस्ट प्लेस

Thu, 24 Oct 2019 10:58 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Oct 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
best tourist places in north east in sikkim in hindi
- फोटो : social media

उत्तर पूर्व का सिक्किम राज्य प्रकृति की सुंदरता का एक खूबसूरत नमूना है। सिक्कीम की खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। सिक्कीम पश्चिम में नेपाल, उत्तर तथा पूर्व में चीनी तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र तथा दक्षिण-पूर्व में भूटान से लगा हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस राज्य का आकार अंगूठे जैसा है। सिक्कीम में ऐसी कई जगहें हैं  जहां हमें जिन्हें अपनी जिन्दगी में एक बार तो जरूर देखना चाहिए। इन जगहों पर जाकर आप खुद को प्रकृति से जुड़ा पाएंगे।यहां के बर्फीले पहाड़, विशाल पेड़ और पारंपरिक धरोहर हर किसी के लिए एक नया अनुभव होगा। इसलिए अगर आप सिक्कीम जाने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं...

best tourist places in north east in sikkim in hindi
- फोटो : social media
त्सोमगो झील

सिक्किम की राजधानी  गंगटोक से मात्र 38 किमी दूर त्सोमगो झील स्थित है । यह झील सिक्कीम के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील का आंनद उठाने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। पथरीले पहाड़ की स्थलाकृति और ऊंचे-ऊंचे पड़ाहो से होकर एक टेढ़-मेढ़ी सड़क से गुजर कर आप त्सोमगो झील तक पहुंचते हैं। अब आप सोचिए कि इस रोमांच भरे रास्ते से गुजर एक झील तक पहुंचना कितना मजेदार होगा। इस झील को देखकर आपका मन खिल उठेगा। बर्फ से ढके पहाड़ के साथ यह झील हर किसी का मन मोह लेती है। 

best tourist places in north east in sikkim in hindi
- फोटो : social media
युक्सोम

अगर आप  शहर की हलचल से दूर प्रकृति की छाया में कुछ  पल शांति से बिताना चाहते हैं तो सिक्किम का युक्सोम शहर आपके लिए एक दम सही रहेगा। यह सिक्किम के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। युक्सोम शहर पहाड़ो पर बसा है। जितनी दूर तक आपकी नजर जाएगी , वहां-वहां तक आपको सिर्फ बर्फीले पहाड़ और बड़े-बड़े पेड़ देखने को मिलेंगे। पेड़ो की ठंडी हवा जब त्वचा को छूती है तो मन में कई तरह की तरंगे उठने लगती है। मन खुशी से झूमने लगता है , कुछ ऐसा ही है युक्सोम शहर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
best tourist places in north east in sikkim in hindi
- फोटो : social media
नामची

सिक्कीम का नामची शहर ताजी हवा और मनमोहक सुंगध के लिए जाना जाता है। यह शहर हिमाच्छादित पहाड़ों और वुडलैंड पर्वत घाटियों का एक सुंदर दृश्य है। जिसे देख हर कोई इसकी सुंदरता और सुंगध का मुरीद बन जाता है। यही कारण है  कि यह जगह सिक्कीम के सबसे मशहूर जगहों में से एक है। नमची में आप तरह-तरह की वनस्पतियों की मनमोहक सुंगध का आंनद उठा सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक हवा और सुंगध प्रेमियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है। इसलिए जब भी सिक्कीम जाएं तो नामची जरूर घूम कर आएं। 

विज्ञापन
best tourist places in north east in sikkim in hindi
- फोटो : social media
गंगटोक 

सिक्किम की राजधानी गंगटोक भी अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। गंगटोक की खूबसूरती से रूबरू होने के लिए यहां लाखों की तादात में पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। यह शहर कभी न खत्म होने वाली पगडंडियों, भव्य चांदी-देवदार के पेड़ों और स्थानीय लोगों द्वारा बाहर से आए लोगों की खातिरदारी करने के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। अगर आप सिक्कीम जाएं और गंगटोक घूमकर न आएं तो आपका सिक्कीम जाना व्यर्थ है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed