परिवार और दोस्तों के साथ घूमने जा रहे हैं तो बिना सोच-समझे घुमक्कड़ी के लिए न निकलें। अक्सर युवा बिना पूर्व नियोजित प्लान के घूमने निकल जाते हैं और ऐसे में कई बार मुश्किल भी हो जाती है। अगर आप यात्रा के दौरान होने वाली मुश्किलों से बचना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने ट्रिप की पूरी तैयारी करें। यात्रा पर जाने से पहले आपके लिए वो टिप्स जानने जरूरी हैं जो आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे....
टिप्स: यात्रा पर जाने से पहले जरूर करें ये काम यादगार बन जाएगी आपकी ट्रिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप फरवरी के महीने में अपनी प्रेमिका और परिवार के साथ दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर जा सकते हैं। आप जहां भी यात्रा पर जा रहे हैं सबसे पहले डेस्टिनेशन यानी वो ठिकाना जहां आप घूमने जा रहे हैं, उसका चयन करें। आप कितने दिनों के लिए घूमने जा रहे हैं इस बात को पहले से ही अपने जेहन में रखें। किसके साथ ट्रैवल करने जा रहे हैं और घूमने के साथ और क्या प्लान है? इस बात का खाका खींचें।
अपने साथ आपने जो पूरी योजना बनाई है उसका डॉक्टूमेंट्स जरूर रखें। अपना फोन, कैमरा और दूसरी जरूर चीजें घूमने निकलने से पहले अच्छी तरह से जांच लें। अगर आप अपने साथ कैश रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से संभाल कर रखें। साथ ही अपना डेबिट और क्रेडिट कार्ड ले जाना न भूलें ताकि पैसों की जरूरत पड़ने पर परेशान न होना पड़े। घूमने जाने से पहले अपने साथ जरूरी दवाएं जरूर रख लें। घूमते वक्त ऑफिस के काम से दूर रहे हैं और जहां घूम रहे हैं उस जगह का भरपूर आनंद लें।