सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Vaishno Devi: बेहद कम बजट में भी कर सकते हैं वैष्णो देवी के दर्शन, ऐसे करें अपनी प्लानिंग

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 15 Mar 2026 11:47 AM IST
सार

Vaishno Devi Budget Travel guide: अक्सर लोगों को लगता है कि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यात्रा करने में बहुत अधिक पैसे खर्च होते हैं। मगर ये धारणा गलत है। इसलिए आइए इस लेख में लगभग 3000 रुपये की बजट में हम माता रानी के दर्शन के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
chaitra navratri 2026 Vaishno Devi Yatra Budget Planing How to Complete the Pilgrimage in hindi
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ

Cheapest Way To Reach Katra: हर भक्त के मन में माता वैष्णो देवी के दर्शन की इच्छा होती है, लेकिन कई बार बजट की चिंता की वजह से लोग यहां जानें से बचते हैं। हालांकि अगर सही जानकारी के साथ प्लानिंग करते हैं तो आप बहुत ही कम खर्च में कटरा पहुंचकर माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। 



इस यात्रा की शुरुआत के लिए सबसे सस्ता साधन भारतीय रेलवे है, जो देश के कई बड़े शहरों से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक सीधी ट्रेनें चलाती है। अगर आप स्लीपर क्लास में टिकट बुक करते हैं, तो आपका यात्रा खर्च न्यूनतम रहेगा (अधिकतम 500-700 रुपये)। कटरा पहुंचने के बाद, रुकने के लिए महंगे होटलों के बजाय 'शाइन बोर्ड' के डोरमेट्री या धर्मशालाओं का चुनाव करें, जहां मात्र 100 से 200 रुपये में ठहरने की व्यवस्था मिल जाती है। 

Trending Videos
chaitra navratri 2026 Vaishno Devi Yatra Budget Planing How to Complete the Pilgrimage in hindi
vaishno devi - फोटो : Adobe stock

भोजन का सस्ता विकल्प
भोजन के लिए कटरा और यात्रा मार्ग पर स्थित बोर्ड के भोजनालय (निहारिका) और लंगर सबसे अच्छे और सस्ते विकल्प हैं। अपनी यात्रा को बजट-फ्रेंडली बनाने के लिए ऑफलाइन पर्ची (यात्रा कार्ड) का उपयोग करें और पैदल यात्रा का संकल्प लें, जिससे घोड़े या पिट्ठू का खर्च बच जाएगा।

ये भी पढ़ें- Travel Advisory: विदेश यात्रा से पहले पढ़ लें, मिडिल ईस्ट संकट के बीच किन देशों में जाना जोखिम भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2026 Vaishno Devi Yatra Budget Planing How to Complete the Pilgrimage in hindi
कटरा से श्रीनगर रेल यात्रा - फोटो : Instagram

ठहरने और खाने के बजट विकल्प
कटरा में रुकने के लिए कटरा बस स्टैंड के पास स्थित सरकारी धर्मशालाएं सबसे किफायती होती हैं। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से आप पहले ही डोरमेट्री बुक कर सकते हैं, जो बहुत सस्ती पड़ती हैं। खाने के लिए रास्तों पर मिलने वाले 'मैगी पॉइंट्स' के बजाय बोर्ड द्वारा संचालित भोजनालयों का उपयोग करें। यहां सात्विक और पौष्टिक भोजन बहुत ही कम दामों पर उपलब्ध होता है, जो आपकी जेब पर बोझ नहीं डालता।

ये भी पढ़ें- Hill Station Travel Mistakes: पहाड़ों की यात्रा पर जा रहे हैं? ये 7 गलतियां आपकी ट्रिप खराब कर सकती हैं

chaitra navratri 2026 Vaishno Devi Yatra Budget Planing How to Complete the Pilgrimage in hindi
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ

भवन तक की चढ़ाई और निशुल्क सुविधाएं
अर्धकुंवारी और मुख्य भवन की चढ़ाई के दौरान भारी सामान साथ न रखें, उसे कटरा के 'क्लॉक रूम' में जमा कर दें। रास्ते में पीने के पानी के लिए बोतल खरीदने के बजाय बोर्ड द्वारा लगाए गए वाटर फिल्टर्स का उपयोग करें।

अगर आप थकावट महसूस करते हैं, तो ताराकोट मार्ग का चुनाव करें, जो थोड़ा लंबा है लेकिन इसकी ढलान कम है और यहां भीड़ भी कम होती है। रास्ते में मिलने वाली निशुल्क चिकित्सा और विश्राम गृह की सुविधाओं का लाभ उठाएं।

विज्ञापन
chaitra navratri 2026 Vaishno Devi Yatra Budget Planing How to Complete the Pilgrimage in hindi
कटड़ा: मां वैष्णो धाम - फोटो : एक्स/श्राइन बोर्ड सीईओ

कम खर्च में पुण्य की प्राप्ति
वैष्णो देवी की यात्रा श्रद्धा का विषय है। अगर आप पहले से ऑनलाइन पंजीकरण और ठहरने की बुकिंग कर लेते हैं, तो 2500 से 3500 रुपये (प्रति व्यक्ति) के भीतर भी आप अपनी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं।

ध्यान रखें माता के दरबार में आपकी भक्ति मायने रखती है, आपका बजट नहीं। इन आसान सुझावों का पालन कर आप बिना किसी आर्थिक दबाव के जय माता दी के जयकारों के साथ अपनी मंगलमय यात्रा पूरी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed