सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Lifestyle ›   Travel ›   Israel Iran Conflict Impact On Flight Middle East Crisis Travel Advisory

Travel Advisory: मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, भारतीय यात्रियों को किन देशों की यात्रा से बचना चाहिए?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Sat, 14 Mar 2026 02:19 PM IST
विज्ञापन
सार

Middle East Crisis Travel Advisory: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और मिसाइल हमलों के कारण कई देशों के एयरस्पेस और उड़ानों पर असर पड़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय यात्रियों को फिलहाल ईरान, इजरायल, लेबनान, सीरिया, इराक और यमन जैसे संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा से बचना चाहिए। अगर विदेश यात्रा जरूरी हो तो एयरलाइन अपडेट, दूतावास सलाह और सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Israel Iran Conflict Impact On Flight Middle East Crisis Travel Advisory
मिडिल ईस्ट युद्ध के दौरान कहां यात्रा न करें - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

Israel-Iran Conflict Flight Impact: मिडिल ईस्ट में हाल के दिनों में तनाव तेजी से बढ़ा है। इजरायल औऱ ईरान के बीच हो रहे मिसाइल हमलों और सैन्य गतिविधियों के कारण कई देशों के एयरस्पेस और उड़ानों पर असर देखा जा रहा है। खासकर इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को संवेदनशील बना दिया है। 

Trending Videos


सबसे सुरक्षित देशो में गिना जाने वाला दुबई और यूएई भी इन हमलों से अछूता नहीं रहा है। इन सब का असर फ्लाइट सेवाओं पर पड़ा। कुछ खास एयरस्पेस से होकर जाने वाली उड़ाने बंद कर दी गई हैं। कुछ प्रमुख एयरलाइंस ने अस्थायी रूप से सेवाएं निलंबित कर दी हैं। ऐसी स्थिति में विदेश यात्रा की योजना बना रहे भारतीय नागरिकों के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे समय में अनावश्यक यात्रा टालना ही बेहतर होता है। अगर यात्रा जरूरी हो तो सुरक्षा अपडेट और सरकारी सलाह को प्राथमिकता देना चाहिए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा की योजना बनाना ही सबसे सुरक्षित विकल्प है। आइए जानते हैं कि मिडिल ईस्ट के हालातों को देखते हुए भारतीय यात्रियों को किन देशों की यात्रा से बचना चाहिए। 


इन देशों की यात्रा फिलहाल टालना बेहतर

विशेषज्ञों और सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फिलहाल इन देशों की यात्रा से बचना सुरक्षित माना जा रहा है।

  • ईरान

ईरान और उसके आसपास के इलाकों में सैन्य गतिविधियां बढ़ने के कारण सुरक्षा जोखिम अधिक है।

  • इजरायल

इजरायल में सुरक्षा अलर्ट और मिसाइल हमलों की घटनाओं के चलते कई जगहों पर आपात स्थिति बनी रहती है।

  • लेबनान

लेबनान में भी क्षेत्रीय तनाव का असर देखा जा रहा है और सीमा क्षेत्रों में स्थिति संवेदनशील बनी रहती है।

  • सीरिया

सीरिया लंबे समय से संघर्ष का सामना कर रहा है और यहां यात्रा करना बेहद जोखिम भरा माना जाता है।

  • इराक

इराक के कई हिस्सों में सुरक्षा हालात अस्थिर हैं, इसलिए यहां यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है।

  • यमन

यमन में चल रहे लंबे संघर्ष के कारण विदेशी नागरिकों के लिए यात्रा बेहद खतरनाक हो सकती है।



उड़ानों पर क्या असर पड़ सकता है?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण कई एयरलाइंस ने कुछ रूट्स बदल दिए हैं। जैसे- दिल्ली-मुंबई से दुबई, दोहा की सैकड़ों उड़ाने अस्थायी रूप से रद्द कर दी गई हैं या डायवर्ट कर दी गई हैं। एयरस्पेस से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाए हैं। इसका असर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के समय और किराए दोनों पर पड़ सकता है।


 विदेश यात्रा कर रहे हैं तो रखें ये सावधानियां

अगर आपको विदेश यात्रा करनी ही है तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें। 

  • यात्रा से पहले अपडेट लें। एयरलाइन और सरकार की एडवाइजरी जरूर चेक करें।
  • दूतावास से संपर्क रखें। जिस देश में जा रहे हैं वहां के भारतीय दूतावास की जानकारी अपने पास रखें।
  • ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर लें। आपात स्थिति में यह बहुत मददगार हो सकता है।
  • सुरक्षित इलाकों में रहें। संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें।
  • स्थानीय नियमों का पालन करें। स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed