फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2025: छठ पूजा के मौके पर करें इन दिव्य सूर्य मंदिरों के दर्शन, मनोकामना होगी पूरी

Sat, 25 Oct 2025 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Oct 2025 10:30 AM IST
सार

Chhath Puja 2025 : जानिए छठ पूजा 2025 के अवसर पर भारत के प्रसिद्ध सूर्य मंदिरों के बारे में, जहां दर्शन मात्र से पूर्ण होती हैं मनोकामनाएं।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Visit These Famous Surya Temple On Chhath Puja Festival
सूर्य मंदिर - फोटो : Instagram

Chhath Puja 2025 : छठ पूजा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति का अद्भुत प्रतीक है, जहां सूर्य उपासना के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को यह महापर्व मनाया जाता है, जिसमें डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई जाती है। इस वर्ष छठ पूजा 2025 की शुरुआत 25 अक्टूबर, शनिवार से होगी और इसका समापन 28 अक्टूबर (मंगलवार) को उषा अर्घ्य के साथ होगा। छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु व्रत रखकर जलाशयों के किनारे सूर्य देव की पूजा करते हैं। लेकिन अगर आप इस बार इसे और खास बनाना चाहते हैं, तो देश के कुछ प्रमुख सूर्य मंदिरों के दर्शन अवश्य करें, जिनका संबंध छठ पूजा से आत्मिक रूप से जुड़ा हुआ है।

 

Chhath Puja 2025 Visit These Famous Surya Temple On Chhath Puja Festival
देव सूर्य मंदिर - फोटो : instagram

देव सूर्य मंदिर औरंगाबाद, बिहार

इसे छठ महापर्व का केंद्र माना जाता है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। देव सूर्य मंदिर, देवार्क सूर्य मंदिर या केवल देवार्क के नाम से प्रसिद्ध यह भारतीय राज्य बिहार के औरंगाबाद जिले में देव नामक स्थान पर स्थित एक हिंदू मंदिर है जो देवता सूर्य को समर्पित है।

Chhath Puja 2025 Visit These Famous Surya Temple On Chhath Puja Festival
सूर्य मंदिर कोणार्क - फोटो : instagram

कोणार्क सूर्य मंदिर (ओडिशा)

यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रसिद्ध यह मंदिर सूर्य देव की भव्यता का प्रतीक है। सूर्य देव को समर्पित, कोणार्क का निर्माण गंग राजवंश के शासक नरसिंह देव प्रथम द्वारा 13वीं शताब्दी में किया गया था। इसकी स्थापत्य प्रतिभा और इसके कश्मीर से लेकर भारत के पूर्वी हिस्सों तक सूर्य देवता की पूजा के प्रसार के प्रमाण होने के कारण, वर्ष 1984 में इसको यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Visit These Famous Surya Temple On Chhath Puja Festival
मोधेरा सूर्य मंदिर - फोटो : Instagram

मोधेरा सूर्य मंदिर, गुजरात

गुजरात के रहने वाले हैं तो छठ पूजा में मोधेरा सूर्य मंदिर के दर्शन के लिए जरूर जाएं। यह मंदिर वास्तुकला का उत्कृष्ट उदाहरण है, जहां सूर्य की पहली किरण सीधे गर्भगृह में प्रवेश करती है।

विज्ञापन
Chhath Puja 2025 Visit These Famous Surya Temple On Chhath Puja Festival
मार्तंड सूर्य मंदिर - फोटो : पीटीआई

मार्तंड सूर्य मंदिर, जम्मू-कश्मीर

जम्मू कश्मीर में भी सूर्य मंदिर है। यहां मार्तंड सूर्य मंदिर स्थित है जो कि 8वीं शताब्दी में बना था। यह मंदिर प्राचीन कश्मीर की वैभवशाली सभ्यता की झलक देता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed