फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Famous Vishnu Temples: इस एकादशी पर जरूर करें इन 5 विष्णु मंदिरों के दर्शन, होगी श्रीहरि की कृपा

Sat, 01 Nov 2025 02:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Nov 2025 02:32 PM IST
सार

Famous Vishnu Temples:एकादशी के पावन दिन पर करें भारत के पांच प्रमुख विष्णु मंदिरों के दर्शन । बद्रीनाथ, तिरुपति बालाजी, जगन्नाथ, द्वारकाधीश और श्रीरंगम मंदिर की दिव्यता जानें।

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2025 Famous Vishnu Temples in India Ekadashi Darshan Tulsi Vivah
भगवान विष्णु के मंदिर - फोटो : Adobe Stock

Famous Vishnu Temples: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार कहा गया है। मान्यता है कि एकादशी व्रत और श्रीहरि के दर्शन से व्यक्ति के सारे पाप मिट जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। देव उठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की निद्रा के बाद उठते हैं। ऐसे में इस पर्व का महत्व बढ़ जाता है। इस दिन शालीग्राम जो कि भगवान विष्णु का ही एक रूप है, का विवाह माता तुलसी से होता है। भारत में भगवान विष्णु के अनगिनत मंदिर हैं, लेकिन कुछ ऐसे हैं जिनकी महिमा और ऐतिहासिक महत्व अनोखा है। एकादशी के दिन इन पांच मंदिरों के दर्शन करने से मन को शांति और ईश्वर की कृपा दोनों मिलती हैं। एकादशी का व्रत और इन पवित्र मंदिरों का दर्शन आत्मा को शुद्ध करता है और जीवन में आध्यात्मिक प्रकाश लाता है।

 

Dev Uthani Ekadashi 2025 Famous Vishnu Temples in India Ekadashi Darshan Tulsi Vivah
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड

चार धामों में प्रमुख बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ है। यह मंदिर अलकनंदा नदी के तट पर स्थित है और माना जाता है कि स्वयं विष्णु यहां तपस्या में लीन रहते हैं।

 

Premanand Maharaj Ji Darshan: प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन कैसे पाएं? जानिए स्टेप बाय स्टेप बुकिंग गाइड

Dev Uthani Ekadashi 2025 Famous Vishnu Temples in India Ekadashi Darshan Tulsi Vivah
रंगनाथस्वामी मंदिर - फोटो : instagram

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम, तमिलनाडु

यह दक्षिण भारत का सबसे विशाल विष्णु मंदिर है। यहां भगवान विष्णु ‘अनंत शयन’ मुद्रा में विराजमान हैं। हर एकादशी पर यहाँ भव्य उत्सव होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2025 Famous Vishnu Temples in India Ekadashi Darshan Tulsi Vivah
तिरुपति बालाजी मंदिर - फोटो : Adobe Stock

तिरुपति बालाजी मंदिर, आंध्र प्रदेश

विश्व प्रसिद्ध यह मंदिर तिरुमला पहाड़ियों पर स्थित है। यहां श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

 

Dev Uthani Ekadashi 2025: पुष्कर से द्वारका तक, देव उठनी एकादशी पर इन जगहों पर होता है अलौकिक आयोजन

 

विज्ञापन
Dev Uthani Ekadashi 2025 Famous Vishnu Temples in India Ekadashi Darshan Tulsi Vivah
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : ANI

जगन्नाथ मंदिर, पुरी, ओडिशा

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा को समर्पित यह मंदिर चार धामों में से एक है। एकादशी पर यहाँ विशेष पूजा और भोग का आयोजन होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed