दिवाली नजदीक आते ही हर कोई घऱ के लिए या फिर परिवार के लिए शॉपिंग के बारे में अच्छे बाजार की तलाश करने लगता है। जहां पर सामान की ढेरों वैराइटी हों और दाम भी कम लगे। दिल्ली में ऐसे बहुत से बाजार है जहां पर आप शापिंग का मजा ले सकते हैं।
दिवाली पर करनी है शॉपिंग तो जाएं दिल्ली के वो बाजार, जहां मिलेगी सामान की बहुत सी वैराइटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शापिंग करने के लिए दिल्ली में सबसे ऊपर नाम आता है चांदनी चौक का। यहां पर आपको कपड़े से लेकर रोजमर्रा के सामान तक आसानी से मिल जाएंगे। दिवाली के समय यहां पर मिट्टी के दीये और सजावट के बहुत अच्छे सामान मिलते हैं।
चांदनी चौक में ही खूबसूरत मार्केट है दरीबां कलां। ये जगह अपनी सिल्वर मार्केट के लिए ज्यादा पसंद की जाती है। कुछ दुकानें यहां पर सौ साल पुरानी है और यहां बनने वाली ज्वैलरी बेशक बहुत ही सुंदर होती हैं। धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के आभूषण लेने के लिए ये बाजार बहुत अच्छा है।
पहाड़गंज मार्केट के बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं कि यहां पर दिवाली के समय बहुत ही सुंदर सजावटी सामान मिलते हैं। इस बाजार में आपको चांदी के आभूषण और चमड़े के सामान सस्ते दाम में मिल जाएंगे। यहां पर सड़क के किनारे कुछ बेहतरीन दुकानदार लैंप और मिट्टी के दीये वगैरह बेचते हैं।
खरीददारी करने के लिए नोएडा में रहने वालों के लिए भी एक बेहतरीन मार्केट है अट्टा। यहां पर आपको घर की सजावट से लेकर लक्ष्मी गणेश की खूबसूरत मूर्तियां मिल जाएंगी।