सब्सक्राइब करें

Diwali in Varanasi: दिवाली बनारस में मनाने का प्लान? कम बजट में कैसे करें काशी की यात्रा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 17 Oct 2025 11:32 AM IST
सार

Banaras Guide Tips: इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को ंमनाई जा रही है। आइए जानते हैं कि अगर आप दो से तीन दिन की कम बजट ट्रिप बनाना चाहते हैं, तो कैसे प्लानिंग करे।

 

विज्ञापन
Diwali in Varanasi How to Plan Trip Festival Celebration Kashi Vishwanath Banaras Guide Tips
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram

Banaras Guide Tips: अगर आप इस दिवाली कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं, तो वाराणसी से बेहतर जगह शायद ही कोई हो। बनारस की दिवाली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि आध्यात्मिक अनुभव है। यहां दीपोत्सव के दौरान गंगा के घाटों पर हजारों दीयों की रोशनी, मंत्रोच्चार, आरती और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। दिवाली 2025 में काशी की यात्रा न केवल धार्मिक बल्कि आत्मिक सुकून देने वाली साबित हो सकती है। इस वर्ष दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को ंमनाई जा रही है। आइए जानते हैं कि अगर आप दो से तीन दिन की कम बजट ट्रिप बनाना चाहते हैं, तो कैसे प्लानिंग करे।

Trending Videos
Diwali in Varanasi How to Plan Trip Festival Celebration Kashi Vishwanath Banaras Guide Tips
Banaras - फोटो : Freepik

बनारस यात्रा का पहला दिन

पहले दिन वाराणसी पहुंचते ही ठहरने के लिए बजट होटल या धर्मशाला चुनें। यहां दशाश्वमेध, अस्सी या गोदौलिया क्षेत्र में कई सस्ते विकल्प मिल जाएंगे। शाम को दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती जरूर देखें। दीपों से सजी नावें, घंटियों की गूंज और मंत्रोच्चार आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। रात को घाट किनारे सादा बनारसी भोजन, खस्ता कचौड़ी, जलेबी, चाय का स्वाद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali in Varanasi How to Plan Trip Festival Celebration Kashi Vishwanath Banaras Guide Tips
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram

दूसरे दिन की यात्रा 

अगले दिन काशी विश्वनाथ दर्शन और दीपोत्सव अनुभव लेने के लिए सुबह जल्दी उठकर काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करें। उसके बाद अन्नपूर्णा मंदिर, कालभैरव मंदिर और संकटमोचन हनुमान मंदिर भी जा सकते हैं। शाम को घाटों पर दीपोत्सव का भव्य आयोजन होता है। गंगा के तट पर दीयों की कतारें, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम इस रात को अविस्मरणीय बना देते हैं।

Diwali in Varanasi How to Plan Trip Festival Celebration Kashi Vishwanath Banaras Guide Tips
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram

तीसरे दिन की यात्रा

अगले दिन सारनाथ की आध्यात्मिक यात्रा करें, जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। वापसी से पहले विश्वनाथ गली से बनारसी साड़ी, पेठा, ठंडाई, और हस्तनिर्मित दीप खरीदें। यह यादें आपकी दिवाली को हमेशा खास बना देंगी।

विज्ञापन
Diwali in Varanasi How to Plan Trip Festival Celebration Kashi Vishwanath Banaras Guide Tips
वाराणसी यात्रा - फोटो : Instagram

वाराणसी यात्रा का खर्च 

वाराणसीी के लिए देशभर से सस्ती ट्रेनें उपलब्ध हैं। बस या ट्रेन से आसानी से बजट ट्रिप पूरी की जा सकती है। इसके अलावा बनारस में एयरपोर्ट भी है, जहां पहुंचकर यात्रा पूरी की जा सकती है। दो रात और तीन दिन की यात्रा का खर्च लगभग 5000 से 7000 रुपये प्रति व्यक्ति तक हो सकता है। कम खर्च के लिए स्ट्रीट फूड और लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। इसे खर्च आधा हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed