फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात प्राचीन शहरों में से एक महाभारत काल की नगरी, जहां आज भी मिलते हैं उस समय के प्रमाण

Sat, 26 Oct 2019 04:15 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 26 Oct 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
dwarka gujarat travel places
- फोटो : social media

जीवन के एक पड़ाव के बाद कुछ धार्मिक जगहों के दर्शन करना हर किसी की चाह होती है। ऐसे में अगर आप माता-पिता को किसी पवित्र धाम की यात्रा करवाते हैं तो वो बहुत खुश हो जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहें है कृष्ण की पवित्र कर्म नगरी के बारे में जिसको साक्षात ब्रह्मा का द्वार कहा जाता है। लेकिन कृष्ण की नगरी मथुरा या वृंदावन की बात हम नहीं कर रहें हैं। तो चलिए जानें कि कृष्ण की कर्म नगरी में क्या है घूमने के लिए।


 
dwarka gujarat travel places
- फोटो : pixa
द्वारका, गुजरात

द्वारका को कृष्ण की कर्म नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इसका नाम द्वारका का अर्थ है ब्रह्मा का द्वार। ये नगर सात पुराने शहरों में से एक है। इसे चार धामों के नाम से भी जाना जाता है। द्वारका के इतने सारे धार्मिक महत्व के कारण ही लोग द्वारका दर्शन के लिए जाना चाहते हैं।


 
dwarka gujarat travel places
- फोटो : social media
द्वारकाधीश मंदिर

द्वारकाधीश मंदिर द्वारका का मुख्य मंदिर है जिसे जगत मंदिर भी कहा जाता है। कृष्ण की राजधानी रह चुकी इस नगरी में द्वारकाधीश मंदिर का निर्माण कृष्ण के पौत्र वज्रनाभ ने कराए थे। इस मंदिर के प्रांगण में बहुत सी सुंदर और कलात्मक संरचनाओं का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
dwarka gujarat travel places
- फोटो : pixa
घुमली

बारदा पहाड़ी की तलहटी में एक छोटा सा गांव है जिसे घुमली कहा जाता है। जिसकी स्थापना 7 वीं शताब्दी में जेठवा साल कुमार ने की थी। गुजरात में मंदिरों का शहर कहलाने के पहले यह स्थान जेठवा राजवंश की राजधानी था। इनमें से सोलंकी राजवंश का नवलखा मंदिर प्रसिद्ध है जो गुजरात के सबसे पुराने सूर्य मंदिर के रूप में जाना जाता है। द्वारका में एक बावड़ी भी है जिसे विकई वाव कहा जाता है। 


 
विज्ञापन
dwarka gujarat travel places
- फोटो : Social media
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर

शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है नागेश्वर ज्योतिर्लिंग। यहां पर दूर-दूर से शिव के भक्त दर्शन के लिए आते हैं। इसके साथ ही ये एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed