बरसात के मौसम में हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखती है। इस दौरान प्रकृति का बहुत ही सुंदर रूप देखने को मिलता है। हरे-भरे पेड़-पौधों और फूलों से उसकी सुंदरता काफी बढ़ जाती है। उसका पूरा स्वरूप उद्दीप्त हो उठता है। चिड़िया चहचहाती हैं, वन्य जीव बागों में मदमस्त होकर नृत्य करते हैं। किसान खुश होकर गीत गाते हुए अपने खेतों में फसल लगाते हैं। प्रकृति में हर तरफ खुशहाली ही खुशहाली होती है। इस दौरान पर्यटक भी प्रकृति के इस खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाने में पीछे नहीं रहते। वे बड़ी तदाद में विभिन्न जगहों पर जाकर इन सब चीजों का आनंद उठाते हैं। अगर आप भी बरसात के इन दिनों में वीकेंड की छुट्टियों पर कहीं घूमने जाने की योजना बना रहे हैं और बोटिंग का आनंद उठाना चाहते हैं, तो दिल्ली के आसपास की इन झीलों में बोटिंग जरूर करने जाएं। ये झील बोटिंग के लिए काफी लोकप्रिय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
बरसात के मौसम में दिल्ली के आसपास की ये झीलें हैं बोटिंग करने के लिए सबसे बेहतरीन जगह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन