हर साल काफी संख्या में लोग पहाड़ों से लेकर अन्य जगहों पर घूमने जाते हैं। भारत में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जो हर किसी को पसंद आते हैं। लोग बहुत दूर-दराज से यहां घूमने आते हैं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दार्जिलिंग, राजस्थान, मध्य प्रदेश, केरल समेत भारत की अन्य जगहों पर लोग घूमने जाते हैं। बस कोई अपने दोस्तों संग घूमने जाता है, तो कोई अपने पार्टनर संग जाता है। जब कोई व्यक्ति अपने पार्टनर संग ट्रिप प्लान करता है, तो उसके मन में कहीं न कहीं ये बात रहती है कि वे कैसे अपनी इस यात्रा को रोमांटिक और यादगार बनाए? अगर आपके मन में भी इस तरह की इच्छा है, तो आप सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी इस यात्रा को रोमांटिक बना सकते हैं। बस इसके लिए आपको पहले से थोड़ी सी तैयारी करनी पड़ती है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं, ताकि आपकी यात्रा रोमांटिक हो सके।
{"_id":"60fbbb9cc6c5ee64ab5964ec","slug":"tourist-guide-you-can-make-your-trip-with-partner-romantic-and-memorable-through-these-four-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर संग जा रहे हैं घूमने, तो ऐसे बनाएं अपनी यात्रा को रोमांटिक","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
पार्टनर संग जा रहे हैं घूमने, तो ऐसे बनाएं अपनी यात्रा को रोमांटिक
Sat, 24 Jul 2021 12:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंपिंग
- फोटो : istock
कैंपिंग करें
- आप अगर अपने पार्टनर संग पहाड़ों पर घूमने गए हैं, तो आप उनके साथ कैंपिंग कर सकते हैं। कैंपिंग के दौरान रात में बोनफायर के दौरान आप साथ में समय बिता सकते हैं, आप अपने पार्टनर के लिए कोई गाना गा सकते हैं या कोई कविता आदि सुना सकते हैं। साथ ही पहाड़ों में रात में कैंपिंग करने का अपना ही मजा है। इस पल को आप अपने पार्टनर संग एंजॉय कर सकते हैं।
candle light dinner
- फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर
- आप अपने पार्टनर संग किसी नदी किनारे, रिजॉर्ट में, होटल में या किसी मशहूर जगह पर कैंडल लाइट डिनर कर सकते हैं। इससे आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं। साथ ही आप दोनों साथ में एक अच्छा समय बीता सकते हैं। आप यहां अपने पार्टनर की पसंदीदा डिश ऑर्डर कर सकते हैं। सोचिए एक रोमांटिक म्यूजिक बज रहा हो और आप दोनों साथ में डिनर कर रहे हैं। ये पल काफी खास हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
होटल या रिजॉर्ट में थोड़ा समय गुजारें
- आप अपने पार्टनर के लिए एक अच्छा रिजॉर्ट बुक कर सकते हैं। रिजॉर्ट में कई अच्छी सुविधाएं मौजूद होती हैं, यहां के कमरे भी काफी अच्छे होते हैं आदि। वहीं, आप कोई होटल का रूम भी बुक कर सकते हैं। आप यहां अपने पार्टनर संग थोड़ा समय गुजार सकते हैं, उनसे बातें कर सकते हैं। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जान सकते हैं, जिससे दोनों पार्टनर्स के बीच प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन
पैराग्लाइडिंग
- फोटो : पेक्सेल्स
कोई सरप्राइज प्लान करें
- आप पार्टनर संग यात्रा पर जाने से पहले उनके लिए कोई सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। जैसे- अगर उन्हें पैराग्लाइडिंग पसंद है, तो आप उनके लिए ये पहले से बुक कर सकते हैं या अगर आपके पार्टनर को कोई और चीज करना पसंद है, तो आप वो भी उनके लिए सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। इससे आपके पार्टनर को अच्छा लगेगा।