फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भोपाल की ये 4 जगह कर रही हैं आपका इंतजार, भूल जाएंगे पहाड़ों पर जाना

Fri, 23 Jul 2021 09:10 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 23 Jul 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide Four best places to visit in Bhopal for tourists
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

भारत में घूमने के कई पर्यटन स्थल है और हर एक जगह की अपनी अलग खासियत है, जिसकी वजह से देश ही नहीं विदेशों के पर्यटक भी यहां खींचे चले आते हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर राजस्थान के किलों तक, हर एक जगह पर्यटकों को खूब पसंद आती है। वैसे तो हर साल ही भारत में काफी पर्यटक अपनी पसंदीदा जगहों पर जाते हैं, लेकिन कोरोना काल होने की वजह से पिछले काफी समय से पर्यटन स्थल बंद थे। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के ढीले पड़ते ही फिर से लोग घूमने जाने लगे हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमना चाहते हैं, तो आप भोपाल का रूख कर सकते हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी होने के साथ ही ये जगह संस्कृति, ऐतिहासिक, स्मारकों और धार्मिक वजहों से भी खूब जानी जाती है। तो चलिए आपको यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां आप जा सकते हैं।

Tourist guide Four best places to visit in Bhopal for tourists
सांची का स्तूप - फोटो : istock

सांची का स्तूप

  • सांची का स्तूप जाकर आप इतिहास के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। सांची का स्तूप अपने स्तूपों और बौद्ध संरचनाओं के लिए जाना जाता है। यहां की दूरी भोपाल से लगभग 45 किलोमीटर के आसपास है। तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व और 12वीं शताब्दी ईस्वी के बीच इसे मौर्य युग में बनाया गया था। ऐसे में एक बार तो आपका यहां जाना बनता ही है।
Tourist guide Four best places to visit in Bhopal for tourists
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

  • आप अगर भोपाल गए हैं या वहां घूमने की सोच रहे हैं तो आप वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जा सकते हैं। साल 1979 में इस जगह को स्थापित किया गया था और ये भारत के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है। यहां आपको कई प्रजाति के पक्षी, जीव-जंतु और कई प्रकार के पेड़-पौधे देखने को मिल जाएंगे। हर साल यहां काफी पर्यटक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide Four best places to visit in Bhopal for tourists
gohar mahal - फोटो : facebook/Barkatullah University, Bhopal

गौहर महल

  • दरअसल, गौहर महल मूल रूप से हिंदू और मुगल वास्तुकला के साथ बनाई गई एक हवेली है। इसका नाम भोपाल की पहली महिला शासक कुदसिया बेगम के नाम पर रखा गया है। उन्हें गौहर बेगम के नाम से भी जाना जाता था। गौहर महल ऊपरी झील के किनारे पर स्थित है। यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है।
विज्ञापन
Tourist guide Four best places to visit in Bhopal for tourists
भीमबेटका रॉक शेल्टर्स - फोटो : Instagram/ohastravels

भीमबेटका गुफाएं

  • भीमबेटका की गुफाएं देखने के लिए आपको मुख्य शहर से लगभग 24 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ये गुफाएं विंध्य पर्वत की तलहटी पर स्थित है और आपको बताते चलें कि ये एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। इस जगह पर आपको रॉक पेंटिंग और खूबसूरत नक्काशी देखने को मिल जाएंगी, जो निश्चित ही आपको खूब पसंद आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed