घूमने के शौकीन लोग कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर थमने के बाद अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने जाने लगे थे, लेकिन वायरस की दूसरी लहर ने एक बार फिर से लोगों के घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। दूसरी लहर ने भारत में किस कदर कहर बरपाया, ये हर किसी ने देखा। ऐसे में भारत के लगभग सभी राज्यों में कड़ी पाबंदियों के साथ लॉकडाउन लगाया गया। हालांकि, दूसरी लहर के धीरे-धीरे कम होने के साथ धीरे-धीरे करके ही सही, लेकिन इन पाबंदियों को हटा लिया गया और अब आलम ये है कि लोग पूरी तरह से अपने घर से बाहर निकल पा रहे हैं, और साथ ही पर्यटक अपनी पसंदीदा जगहों पर घूमने भी जा रहे हैं। वहीं, अगर आप भी घूमने जाना चाहते हैं और जगह को लेकर उलझन में हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप घूमने जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
{"_id":"60f91e098ebc3e68032fd6f3","slug":"tourist-guide-these-are-the-four-best-places-to-visit-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 4 जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने, मन को मिलेगी शांति और सुकून","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
इन 4 जगहों पर एक बार जरूर जाएं घूमने, मन को मिलेगी शांति और सुकून
Thu, 22 Jul 2021 01:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
snowfall in Chakrata
- फोटो : अमर उजाला
चकराता
- आप उत्तराखंड में बसे चकराता अपने दोस्तों या पार्टनर संग जा सकते हैं। यहां आपको शांत वातावरण और घने जंगल मिल जाएंगे। यहां की खारंबा चोटी पर आप ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा आप यहां क्लाइम्बिंग भी कर सकते हैं। यहां का मौसम भी काफी ठंडा रहता है।
औली का खूबसूरत नजारा
- फोटो : Facebook/Rishikesh
औली
- आप उत्तराखंड में बसे औली घूमने जा सकते हैं। यहां हर साल काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। कोई अपने दोस्तों संग, तो कोई अपने पार्टनर संग यहां के दीदार करने जाता है। यहां से आप भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी के नजारे को देख सकते हैं। ये जगह काफी शांत है, इसलिए आप यहां सुकून भरे पल भी बिता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Matheran
- फोटो : istock
माथेरान
- आप अगर मुंबई या उसके आसपास रहते हैं, तो आपके लिए सबसे पास और सबसे खास माथेरान जगह हो सकती है। यहां का मौसम भी काफी सुहावना रहता है। आप यहां जाकर टॉय ट्रेन का लुत्फ उठा सकते हैं, इस ट्रेन की सवारी करने का अपना मजा है और आप शिमला वाला मजा ले सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पीति वैली
- हिमचाल प्रदेश में स्थित स्पीति वैली पर्यटकों के लिए काफी अच्छी जगह है। यहां जाकर आप लेह वाला फील ले सकते हैं। यहां मॉनेस्ट्रीज, और छोटे-छोटे गांव आपको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसके अलावा आप यहां ऊंचे-ऊंचे पर्वत और ग्लेशियरों का नजारा देख सकते हैं। यही नहीं, यहां जीप सफारी और ट्रैकिंग के भी मजे आप यहां ले सकते हैं।