भारत में हर साल देश ही नहीं विदेशों से भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, और कई अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं। भारत में कई ऐसे पर्यटक स्थल हैं, जो पर्यटकों लुभाते हैं और अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं। ऐसे में पर्यटक भी इन जगहों को खूब पसंद करते हैं और यहां अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग घूमने जाते हैं। अमूमन देखा जाता है कि भारत में लोग पहाड़ों पर घूमना ज्यादा पसंद करते हैं, और इसी में से एक जगह है शिमला। हिमाचल प्रदेश में बसा शिमला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। हर साल यहां पर्यटक काफी संख्या में पहुंचते हैं। अगर ये कहा जाए कि ये जगह पर्यटकों की पहली पसंद है, तो शायद इसमें गलत कुछ नहीं होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यहां कि कौन सी वे जगह हैं, जो पर्यटकों को खूब पसंद आती हैं? कौन सी ऐसी जगह हैं, जो यहां को बाकी जगहों से अलग बानाती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं।
{"_id":"60f7e4018ebc3e6d86790125","slug":"tourist-guide-shimla-is-the-first-choice-of-tourists-best-tourist-places-in-shimla","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां जानें क्यों है शिमला पर्यटकों की पहली पसंद, ये चार जगह बनाती हैं इस जगह को बेहद खास","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
यहां जानें क्यों है शिमला पर्यटकों की पहली पसंद, ये चार जगह बनाती हैं इस जगह को बेहद खास
Wed, 21 Jul 2021 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Christ Church, Shimla
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Indian Institute of Advanced Study
- फोटो : istock
शिमला समझौता
- शिमला में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज जिसे हम शिमला समझौते के नाम से जानते हैं। पाकिस्तान और भारत के बीच हुए युद्ध के बाद दोनों देशों के रिश्ते में सुधार लाने के लिए 2 जुलाई 1972 में इसी जगह पर शिमला समझौता हुआ था। इस समझौते पर भारत की तरफ से इंदिरा गांधी, तो पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अली भुट्टो ने हस्ताक्षर किए थे। आज ये जगह पर्यटकों के लिए खुली है, यहां जानें का एक नॉर्मल सा टिकट लगता है और फिर गाइड आपको इस जगह पर घुमाता है। यहां जाकर पर्यटकों का दिल खुश हो जाता है।
कुफरी
- फोटो : अमर उजाला
कुफरी
- आप अगर शिमला घूमने गए हैं, तो आपका कुफरी जाना बनता है। शिमला से इस जगह की दूरी लगभग 15 किलोमीटर के आसपास है। यहां आपको बर्फबारी देखने को मिल जाएगी, यहां आप जिप लाइन जैसे एडवेंचर कर सकते हैं, सेब के बागान जा सकते हैं, जीप की सवारी कर सकते हैं और अच्छे फोटोशूट करवा सकते हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला का नारकंडा
- फोटो : अमर उजाला
नारकंडा
- शिमला से नारकंडा की दूरी लगभग 60 किलोमीटर के आसपास है। ये जगह काफी ऊंचाई में है, और यहां सर्दियों में काफी अच्छी बर्फ पड़ती है। यहां आप एडवेंचर के अलावा, कैंपिंग कर सकते हैं या फिर होम स्टे में रह सकते हैं। यहां रात को कैंपिंग करने का अपना मजा है। सोचिए चारों तरफ बर्फ और बीच में कैंपिंग। ये नजारा सोचकर ही काफी आनंद मिलता है। यहां एक रात कैंपिंग का खर्च लगभग 1500 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तातापानी
- तातापानी भी काफी अच्छी जगह है। शिमला से यहां की दूरी लगभग 50 किलोमीटर के आसपास है। यहां आप राफ्टिंग के मजे ले सकते हैं। यहां राफ्टिंग करने की सबसे खास बात ये है कि राफ्टिंग के दौरान आपको यहां पहाड़ों के कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे, जो आपकी यात्रा में कई अच्छी यादें जोड़ सकती हैं।