फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जा रहे हैं यात्रा पर, तो इन चार बातों का रखें ध्यान, नहीं पड़ेगा जेब पर भार

Tue, 20 Jul 2021 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Jul 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Tourist guide Keep these four things in mind while traveling the trip can be in the budget
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घूमने के शौकीन लोगों के लिए हमेशा ही घूमने के लिए जगह कम पड़ जाती है, लेकिन उनका यात्रा करना कभी नहीं रूकता। कई लोगों को नई-नई जगहों की यात्रा करना पसंद होता है, कई लोगों को वहां पर समय बिताना पसंद होता है, तो कई लोगों को इन जगहों के खाने का स्वाद लेना काफी पसंद होता है। इसलिए लोग समय-समय पर अपने दोस्तों, पार्टनर या परिवार संग घूमने का ट्रिप प्लान करते हैं। वहीं, जो लोग लगातार यात्रा करते रहते हैं, उन्हें तो कई चीजों के बारे में पता होता है। लेकिन जो लोग पहली बार यात्रा करने जा रहे होते हैं, उनके लिए ये जरूरी हो जाता है कि वे कई बातों का ध्यान रखें, नहीं तो इसका सीधा असर उनकी जेब पर पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी पहली बार कहीं यात्रा कर रहे हैं या अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।

Tourist guide Keep these four things in mind while traveling the trip can be in the budget
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

अपने किसी लोकल मित्र से जानकारी जुटाएं

  • आप कहीं की यात्रा करने से पहले अपने किसी ऐसे साथी से जानकारी ले सकते हैं, जो उस जगह पर रहता हो। लेकिन अगर आपका कोई ऐसा साथी नहीं है तो आप ऐसे किसी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं, जो उस जगह पर पहले घूमकर आया हो। इससे आपको वहां के बारे में जानने में मदद मिलेगी, आपको पता चलेगा कि कहां घूमने जाना है, कहां नहीं जाना है, कहां का कितना किराया है आदि।
Tourist guide Keep these four things in mind while traveling the trip can be in the budget
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

होटल पहले बुक कर लें

 

  • जब भी आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो आपको होटल पहले ही ऑनलाइल बुक कर लेना चाहिए। आजकल इंटरनेट पर कई अच्छे ऑफर और कई सस्ते होटल मिल जाते हैं और वो भी अच्छी लोकेशन पर। अगर आप उस जगह पर जाकर होटल बुक करते हैं, तो हो सकता है कि आपको वहां महंगे होटल मिले। इसलिए इंटरनेट पर सोच-समझकर काफी कुछ देखने के बाद आपको एक अच्छा और बजट में होटल मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Tourist guide Keep these four things in mind while traveling the trip can be in the budget
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रास्ते के लिए खाने की चीजें घर से ले जाएं

  • आप जब किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो आपको कोशिश करनी चाहिए कि रास्ते में खाने के लिए घर से ही कुछ हेल्दी बनाकर ले जाएं। आप अपने साथ पराठे, दही, हल्के स्नैक्स, नमकीन, बिस्कुट, चिप्स, घर पर बना शरबत आदि चीजें रखकर ले जा सकते हैं। इसके पीछे दो कारण है, पहला कि रास्ते में खाना काफी महंगा मिलता है और दूसरा वो अनहेल्दी होता है जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
Tourist guide Keep these four things in mind while traveling the trip can be in the budget
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डील या पैकेज पर ज्यादा ध्यान दें

  • हम जब भी कहीं घूमने जाते हैं, तो सबकुछ अलग-अलग बुक करते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा सा अपना दिमाग चलाएं, तो आप एक अच्छी डील ले सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा टूर एंड ट्रैवल वालों के साथ बातें करनी होगी और थोडा इंटरनेट पर समय बिताना पड़ेगा, क्योंकि यहां कई तरह के सस्ते और अच्छे पैकेज होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed